चंडीगढ़ नई दिल्लीः 08/03/2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति —- पूरा विश्व आज इंटरनेशनल वूमेनडे मना रहा है भारत के कोने-कोने में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया जारहे हैं। भारतीय महिलाओं की उपलब्धियां का बखान किया जा रहा है। 8-8 साल की बच्चियों और 80 साल से ऊपर की बुजुर्गों के साथ सामूहिक बलात्कारों के बखान किया जा रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण हादसों को भला कौन रोक सकता है। इंसान गलतियों का पुतला है लेकिन कभी-कभी यह छोटी-छोटी गलतियां किसी की जान पर या उसके परिवार को कितनी भारी पड़ती हैं वाहेगुरु जी मेहर करें। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष लापरवाही की वीडियो वायरल हो रही है निंदा दिल भर कर चारों ओर हो रही है। बेशक मामला आज का नहीं है। फिलहाल आरोपियों ने क्षमायाचना की है।। अल्फा न्यूज़ इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं मंगलमय हों। आज के दिन हादसे की पीड़िता 82 साल की बुज़ुर्ग महिला को भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं। वह जल्दी स्वास्थ्य लाभ पाएंगे। यही निस्वार्थ भाव से हमारी मंगलकामना है। दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फिर फ्लाइट में एक 82 साल की बुजुर्ग महिला को व्हील चेयर उपलब्ध ना करवाने का मामला सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो गया है। मिली जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला ने व्हीलचेयर की मांग की। लेकिन व्हीलचेयर न मिलने से वह एक घंटे तक इंतजार करती रहीं। जिससे उसे काफी दूर तक चलना पड़ा। बाद में एयरलाइन के काउंटर के पास गिर गईं। जिससे महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। लेकिन वहां मौजूद किसी भी स्टाफ कर्मचारी ने मदद तक नहीं की। अब घायल महिला 2 दिन से गहन चिकित्सा कक्ष में उपचाराधीन हैं। महिला की पोती पारुल कंवर ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से बेंगलुरु जाने के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट बुक की, जिसमें उनकी दादी के लिए एअरक्राफ्ट डोर तक व्हीलचेयर की विशेष मांग की थी। टिकट पर व्हीलचेयर की पुष्टि भी थी। लेकिन जब वे टर्मिनल 3 पहुंचे, तो व्हीलचेयर ना मिलने से पैदल चलने पर दादी थक हार कर गिर पड़ीं। और उन्हें गंभीर चोटें शरीर पर आईं ।लेकिन दुखदाई बात है कि एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने अधिकारियों ने बुजुर्ग महिला की ओर ध्यान तक नहीं दिया। जबकि वाक्यात उनके आंखोंके सामने हो रहा था।
