विस्तार केवल बाहर से ही नहीं, आंतरिक भी हो—सतगुरु सुदीक्षा जी

Loading

चंडीगढ़ /पिंपरी (पुणे)– 25 जनवरी 2025: “विस्तार केवल बाहर से ही नहीं, अंतर से भी हो। हर कार्य करते हुए इस निरंकार प्रभु परमात्मा का एहसास किया जा सकता है किन्तु पहले इसकी पहचान होना जरुरी है, इसी को जानकर इंसान अपनी अंतर्मन को आध्यात्मिक आधार दे सकता है।” ये उद्गार सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने महाराष्ट्र के 58वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में उपस्थित विशाल मानव परिवार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
इस समागम में चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली और पंजाब से भी सेक्कड़ों श्रद्धालु भक्तो ने भाग लिया है।
सतगुरु माता जी ने अपने आशीर्वचन में आगे कहा कि भक्ति का कोई निश्चित समय या स्थान नहीं होता, यह जीवन के हर क्षण में हो सकती है। भक्ति केवल कोई क्रिया नहीं बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में परमात्मा की उपस्थिति का अहसास है।

  सतगुरु माता जी ने स्पष्ट किया कि भक्ति के साथ साथ मानवता की सेवा और सामाजिक कर्तव्यों का पालन भी परमात्मा के निराकार रूप से जुड़ा हुआ है जो हर जगह और हर समय मौजूद होता है। इस समागम का मुख्य उद्देश्य आत्मिक उन्नति के लिए परमात्मा की भक्ति को अपने जीवन में प्राथमिकता देने की मानव मात्र को प्रेरणा प्राप्त हो।

 सतगुरु माता जी ने समाज में समरसता बनाए रखने, पर्यावरण की रक्षा करने और मानवता की सेवा करने को भक्ति का हिस्सा बताते हुए कहा कि जीवन में किसी भी परिस्थिति में भक्ति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 

समागम में आयोजित हुई सेवादल रैली,,,,,,,

  निरंकारी समागम में एक भव्य सेवादल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिला और पुरुष स्वयंसेवक अपनी खाकी वर्दियों में सुसज्जित होकर शामिल हुए। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और आदरणीय निरंकारी राजपिता रमित जी का रैली में आगमन होते ही मिशन के सेवादल अधिकारियों ने उनका स्वागत व अभिनन्दन किया। इसके बाद इस दिव्य युगल ने सेवादल रैली का अवलोकन किया और सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने मिशन के शांति-प्रतीक श्वेत ध्वज का आरोहण किया।
   रैली में मिशन की शिक्षाओं पर आधारित लघुनाटिकाओं का प्रदर्शन किया गया जिनके माध्यम से भक्ति में सेवा के महत्व को उजागर किया गया। प्रमुख नाटिकाओं द्वारा यात्रा विवेक की ओर, सेवा में कर्तव्य की भावना इत्यादि शिक्षाओं की प्रेरणा प्राप्त की गई। इसके अतिरिक्त शारीरिक व्यायाम और मल्लखंब जैसे करतब भी प्रस्तुत किए गए जिनके माध्यम से मानसिक और शारीरिक तंदुरुस्ती पर जोर दिया गया। ये प्रस्तुतियां महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कोकण, मराठवाड़ा, खान्देश, विदर्भ, मुंबई और पश्चिम महाराष्ट्र के सेवादल यूनिटों द्वारा दी गई।
        रैली में सेवादल भाई-बहनों को अपने आशीर्वाद प्रदान करते हुए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि सेवादल के सदस्य २४ घंटे सेवा में रहते है और इन्हें अहंकार से मुक्त होकर मर्यादा और अनुशासन के साथ सेवा करते चले जाना है। हर सेवादल सदस्य को निरंकार परमात्मा की सेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने जीवन को इसी मार्ग पर चलाना चाहिए। 

बाल प्रदर्शनी
58 वे निरंकारी संत समागम के प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना बाल प्रदर्शनी। महाराष्ट्र के लगभग 17 शहरों से मॉडल के रूप में अपनी उपस्थिति दर्शायी जिसमे विस्तार असीम की ओर मॉडल से जीवन को असीम परमात्मा की तरफ विस्तारित करने की प्रेरणा प्राप्त हुई इसी तरह कई मॉडल्स द्वारा बच्चों ने बड़ी खूबसूरती से मिशन द्वारा दी जा रही सुंदर जीवन जीने की शिक्षाओं को उजागर किया। विभिन्न शिक्षाप्रद मॉडल्स द्वारा बच्चों द्वारा बनाई हुई इस बाल प्रदर्शनी को देखने वाले श्रद्धालु दर्शक तथा पुणे एवं पिंपरी शहरों के विभिन्न पाठशालाओं से आये हुए छात्रों ने बहुत प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

276406

+

Visitors