
चंडीगढ़ 18 जनवरी- आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति—भारत अंतरिक्ष में दो अंतरिक्षयानों को सफलतापूर्वक जोड़ने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन ही ऐसा करने में सफल रहे हैं। इसरो ने कहा कि डॉकिंग प्रयोग 16 जनवरी 2025 की सुबह पूरा हो गया. चंद्रयान-4, गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन जैसे मिशन इसी मिशन की सफलता पर निर्भर थे। चंद्रयान-4 मिशन चंद्रमा की मिट्टी के नमूने पृथ्वी पर लाएगा। गगनयान मिशन इंसानों को अंतरिक्ष में भेजेगा. इसरो ने 30 दिसंबर को रात 10 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन लॉन्च किया। इसके तहत दो अंतरिक्षयानों को पीएसएलवी-सी60 रॉकेट के साथ धरती से 470 किलोमीटर ऊपर तैनात किया गया। दोनों अंतरिक्ष यान 7 जनवरी, 2025 को मिशन में शामिल होने वाले थे, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। फिर 9 जनवरी को भी तकनीकी खराबी के कारण डॉकिंग स्थगित कर दी गई थी।12 जनवरी को अंतरिक्ष यान को 3 मीटर अंदर लाकर सुरक्षित दूरी पर वापस लाया गया।साभार डीसी.