![]()

चंडीगढ़: 10 दिसंबर आरके विक्रमा/ रक्षत शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति :– स्थानीय वार्ड-23 की पार्षद श्रीमती प्रेमलता ने सेक्टर 34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में लाइव कॉन्सर्ट और बड़े कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने उक्त आयोजन से क्षेत्र में अव्यवस्था, ट्रैफिक जाम, स्टुडेंट्स की सुरक्षा, आर्थिक नुकसान और स्थानीय निवासियों व व्यापारियों की समस्याओं का ठोस कारण बताया। आम आदमी पार्टी की स्थानीय पार्षद प्रेमलता ने कहा कि आयोजनों के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ से सुरक्षा को खतरा और आपातकालीन सेवाओं में बाधा उत्पन्न होती है। मजेदार यही रहा है कि उक्त बुनियादी मांग लिए पत्र का नगर निगम ने संज्ञान लेते हुए मामले पर विचार करने की बात कही है। पार्षद प्रेमलता समय-समय पर शहर और शहर वासियों की बुनियादी जरूरतों की ओर प्रशासन सहित नगर निगम का ध्यान आकर्षित करती रहती है।

