24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक श्री राम कथा का आयोजन — प्रधान पृथी सिंह

Loading

चंडीगढ़ शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा प्रस्तुति—– स्थानीय दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-56, में हिमाचल सभा (रजि.), द्वारा आयोजित श्री राम कथा 2026 के अवसर पर हिमाचल महासभा (रजि.), चंडीगढ़ के प्रधान पृथी सिंह प्रजापति चेयरमैन भागीरथ शर्मा उपाध्यक्ष अशोक कुमार, महासचिव संजीव शर्मा, सतीश कुमार (सम्मानित सदस्य) के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर हिमाचल सभा (रजि.), सेक्टर-56 की ओर से प्रधान गुरजीत सिंह ठाकुर, चेयरमैन राजपाल चौहान, कोषाध्यक्ष वरिंदर सिंह एवं महासचिव मनजीत पठानिया ने हिमाचल महासभा के प्रधान पृथी सिंह प्रजापति एवं उनकी पूरी टीम का स्वागत किया।इस अवसर पर पृथी सिंह प्रजापति ने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज में इस प्रकार की धार्मिक कथाओं का निरंतर आयोजन होते रहना चाहिए। ऐसी कथाओं से प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अच्छाई अपनाने, नैतिक मूल्यों को समझने और अच्छे संस्कार विकसित करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ते हैं।कथा वाचक महंत त्रिलोक राज गोस्वामी (हिमाचल वाले) ने अपने प्रवचनों में शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं और अच्छे विद्यालयों में शिक्षा दिलाएं, लेकिन इसके साथ-साथ उन्हें अच्छे संस्कार देना भी उतना ही आवश्यक है। शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार ही बच्चों को एक अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्री राम कथा का श्रवण किया। इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी भाईचारे, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

973739

+

Visitors