कुछ पल देश के नाम आइए मिलकर लहराएं 26 जनवरी पर तिरंगा:— अवि भसीन

Loading

चंडीगढ़:– 25 जनवरी 23:- आरके विक्रमा शर्मा/ राजेश पठानिया/ अनिल शारदा:—-26 जनवरी को समूचा भारत 74 वां गणतंत्र दिवस बहुत ही गौरव और हर्षोल्लास के साथ दुनिया भर में जहां-जहां भी भारतीय कहते हैं वह वहां तिरंगा फहराया जाएगा राष्ट्रीय गान और तिरंगे को नमन किया जाएगा।

इसी क्रम में स्थानीय बाबा दीवान सिंह पार्क सैड नंबर 410 के सामने औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 चंडीगढ़ में प्रातः 10:30 कुछ पल देश के नाम आइए मिलकर लहराए 26 जनवरी का तिरंगा शानदार रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी अवि भसीन एडवाइजरी काउंसिल चंडीगढ़ के सदस्य ने दी है।

इंडस्ट्रियल शेड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जनरल सिंह ने कहा कि यह हम सब के लिए गौरव का विषय है कि आज हम स्वतंत्र भारत के स्वतंत्र नागरिक हैं। और देश की आन बान और शान तिरंगे को जाति जाति धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर सेल्यूट करेंगे।

फर्नीचर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि इस मौके पर राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। भारतीय तिरंगे झंडे को सलामी दी जाएगी। और एकत्रित जनसमूह में मिठाईयां बांटी जाएंगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20098

+

Visitors