नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दुनिया के सभी देशों ने अपनाया योग: श्री अनुराग सिंह ठाकुर

Loading

चंडीगढ़/टिहरा सुजानपुर:- जून 21:-आर के शर्मा विक्रमा/ करण शर्मा/ राजेश पठानिया/ अनिल शारदा प्रस्तुति:—*स्वस्थ व्यक्ति का मन, स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करता यह उद्घोषणा केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल रतन ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक योग शिविर में कहीं।योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सुजानपुर के कटोच पैलेस में आयोजित योगाभ्यास में  भाग लेने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे।श्धर्मेन्द्र प्रधान ने कांगड़ा किले से,  पंकज चौधरी ने मंडी की पराशर झील से और  निसिथ प्रमाणिक ने अटल टनल से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अगुवाई की।।

केंद्रीय युवा मामले और खेल व सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि योग भारत के प्राचीन इतिहास और परंपराओं का एक अमूल्य उपहार है। उन्होंने कहा कि यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है तथा विचार और क्रिया, संयम और पूर्ति, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य व स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। हमीरपुर जिले में टिहरा सुजानपुर के कटोच पैलेस में एक सभा को संबोधित करते हुए, मंत्री ने शांतिपूर्ण जीवन सुनिश्चित करने तथा स्वस्थ तन व मन के निर्माण के लिए युवाओं और विभिन्न वर्गों के लोगों से 365 दिनों तक योग को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ परिवार का निर्माण करते हैं जो बदले में स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं और अंततः यही बात स्वस्थ भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री श्रीअनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भारत की प्राचीन पद्धति योग का महत्व समझाया और दुनिया से इसे अपनाने की अपील की। उनके आह्वान पर दुनिया के सभी देशों ने इसे अपनाया और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प लिया। भारत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने जीवनशैली बदलने और चेतना पैदा करने की आवश्यकता पर जोर दिया जो अंततः हम सभी को जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करेगी। मंत्री ने युवा प्रतिभागियों को अपनी योग सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को कहा ताकि अन्य लोगों को भी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि योग के साथ-साथ भारत शतरंज का भी जन्मदाता रहा है तथा इस वर्ष चैस ओलंपियाड की मेजबानी भी भारत ही कर रहा है। 28 जुलाई से आरंभ होने वाली चैस ओलंपियाड में लगभग 188 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार चैस ओलंपियाड टॉर्च रिले की शुरुआत की गई है और भविष्य में भी हर चैस ओलंपियाड के लिए इस टॉर्च रिले की शुरुआत भारत से ही की जाएगी।

श्री ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के टिहरा सुजानपुर स्थित कटोच पैलेस में 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। श्री राजिंदर गर्ग, विधायक घुमारवीं, श्रीमती मीना ठाकुर, ग्राम प्रधान और सदस्य सुजानपुर टिहरा भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मंत्री के साथ मौजूद थे।

इस अवसर पर, मंत्री ने केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, शिमला द्वारा लगाई गई “सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण” विषय पर एक फोटो प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के सभी विकास कार्यक्रमों और प्रयासों को दर्शाया गया है। अपर महानिदेशक, केंद्रीय संचार ब्यूरो, श्री राजिन्दर चौधरी ने श्री अनुराग ठाकुर को योग पर आधारित पुस्तकों का एक सेट भी भेंट किया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित इन चित्रात्मक पुस्तकों में योगासनों को समझाने के लिए कुछ लेखों के साथ चित्रों की एक श्रृंखला के माध्यम से विभिन्न योगासनों की व्याख्या की गई है ।

प्रधानमंत्री ने भी आज मैसूर पैलेस ग्राउंड से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 समारोह का नेतृत्व किया जिसमें योग द्वारा उत्साहित हजारों लोगों ने हिस्सा लिया व योगाभ्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से किया गया जिसमें उन्होंने युवाओं और सभी आयु वर्ग के लोगों से स्वस्थ शरीर, मन और आत्मा के साथ स्वस्थ जीवन के लिए योग के अमूल्य उपहार को अपनाने का आह्वान किया। हिमाचल प्रदेश में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री के संदेश के सीधे प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन स्थापित की गई थी।

केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांगड़ा जिले में स्थित कांगड़ा किले से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने मंडी जिले की पराशर झील से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इसी तरह, केंद्रीय खेल और गृह राज्यमंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक ने हिमाचल प्रदेश में लेह-मनाली राजमार्ग पर हिमालय के पूर्वी पीर पंजाल रेंज में रोहतांग दर्रे के नीचे बनी अटल सुरंग से समारोह का नेतृत्व किया। इन चारों स्थानों को देश के 75 प्रतिष्ठित और विरासत स्थलों में से चुना गया था।

हिमाचल प्रदेश के इन सभी चार स्थलों पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में समाज के सभी वर्गों के सैकड़ों युवाओं और अन्य लोगों, पंचायती राज संस्थानों, नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा मंडलों, समुदाय आधारित नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, राष्ट्रीय छात्र सेना, राष्ट्री य सेवा योजना, रेंजर्स और रोवर्स, यानि घूमने आए लोगों सहित आम लोगों ने भी भाग लिया। “आर्ट ऑफ लिविंग” नामित समूह और नेहरू युवा केंद्र संगठन के योग विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को हिमाचल प्रदेश के सभी स्थानों पर सुबह-सुबह योग करने के लिए प्रेरित किया।

अपर महानिदेशक, पत्र सूचना कार्यालय, चंडीगढ़, श्री राजिंदर चौधरी, उपायुक्त हमीरपुर, सुश्री देबशवेता बनिक, नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक श्री सैमसन मसीह पत्र सूचना कार्यालय, केन्द्रीय संचार ब्युरो, हमीरपुर जिला प्रशासन और नेहरू युवा केंद्र संगठन के ओर से मुख्य अधिकारियों के तौर पर योग सत्र में भाग लेने वालों में शामिल थे जिन्होंने सुजानपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के सुचारू संचालन के लिए उपयुक्त व्यवस्था व सुविधा मुहैया कारवाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18867

+

Visitors