भाजपा द्वारा मोर्चा प्रभारियों की नियुक्तियों पर अल्फा न्यूज़ इंडिया ने दीं शुभकामनाएं

Loading

 

 

चंडीगढ़ 8 जुलाई अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क:—भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और संगठन महामंत्री दिनेश कुमार की सहमति से पार्टी के सभी मोर्चों के प्रभारी नियुक्त किए हैं ।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। जबकि प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन महिला मोर्चा प्रभारी, प्रदेश सचिव अनूप गुप्ता को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है । प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा एस सी मोर्चा , रमेश कुमार निक्कू को किसान मोर्चा तथा प्रदेश सचिव हुकम चन्द को ओबीसी मोर्चा के प्रभारी बनाया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि नए प्रभारियों की नियुक्ति से पार्टी तथा मोर्चा में पार्टी सम्बधी कार्यो में नए संचार का विकास होगा, पार्टी की गतिविधियों को नए आयाम मिलेंगे । सभी प्रभारी वरिष्ठ कार्यकर्ता है तथा मोर्चा को उनके अनुभव का लाभ होगा।

अल्फा न्यूज़ इंडिया ने नवनियुक्त सभी प्रभारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ सफल जीवन की भी मंगल कामना की है। और उम्मीद जताई है कि सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे और देश के समग्र विकास में अपनी भूमिका सार्थक रूप से निभाएंगे। और इसी क्रम में चंडीगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी और कार्यकर्ता समाजिक समर सत्ता के लिए अनुकरणीय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18404

+

Visitors