![]()
चंडीगढ़ बुधवार 26 नवंबर 2026 आर के विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत रक्षत शर्मा—- हर साल की तरह दिन इतवार 6 दिसंबर को 16वीं मर्तबा महान कीर्तन दरबार एवं विशाल भंडारा मेला जोगी दा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी का मेला ग्राउंड सेक्टर 34 चंडीगढ़ में वधावन जागरण मंडल चंडीगढ़ व अन्यों धर्म आस्था वानों सहयोगियों के साथ मिलकर आयोजित किया जाएगा।
इस बारे में वधावन जागरण मंडल चंडीगढ़ के बाबा बलवीर वधावन जी ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज़ इंडिया कोविस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 34 स्थित एग्जीबिशन मेला ग्राउंड में रविवार 6 दिसंबर को सवेरे 9:00 से शाम 7:00 बजे तक मेला जोगी दा आयोजित किया जाएगा।
बाबा बलवीर वधावन जी ने बताया कि बाबा बालक नाथ जी की ज्योति सुबह 9:00 बजे प्रचंड की जाएगी और भंडारा दोपहर 12:00 से अटूट बताया जाएगा। बाबा जी की आरती शाम 7:00 बजे के साथ भंडारा और मेला जोगी दा संपन्न होगा। उक्त मेले में पीर निगाह बड़सर गायों का फाटक छाह तलाई माता रतनो का मंदिर, लस्सी रोटी वाला स्थान बाबा जी का धूणा, गरुणा झाड़ी और बाबा जी की पवित्र गुफा के दर्शन विशेष तौर पर चित् आकर्षित करेंगे। मेला जोगी दा में दर्जनों जाने-माने साधु संत महात्मा फक्कर फ़कीर और टीवी कलाकार प्रभु पौणाहारी जी का गुणगान करते हुए खुद भी झूमेंगे और असंख्य की तादाद में बाबा जी के भक्तों को झूमायेंगे।। मेला जोगी दा में हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा आदि अन्य राज्यों से भी बाबा जी के श्रद्धालु आस्थावान अपने हितैषियों रिश्तेदारों मित्रों सहित बाबा जी के दर्शन करने व गुणगान व भंडारा प्रसाद छकने पधारते हैं।।

