पिता बनो 15 दिन की सरकारी छुट्टियों की करो मौज

Loading

चंडीगढ़ मुंबई बृहस्पतिवार 26.11.26 अल्फा न्यूज इंडिया प्रस्तुति—-राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नई छुट्टी व्यवस्था लागू की गई है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों को 15 दिन का पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) देने की घोषणा की है। इस फैसले के तहत विवाहित पुरुष सरकारी कर्मचारी बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या बच्चे के जन्म के छह महीने के भीतर छुट्टी ले सकेंगे। तमिलनाडु राज्य सरकार की ओर से इसकी जानकारी दी गई। राज्य में पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए पहली बार यह सुविधा शुरू की गई है। सरकार का कहना है कि बच्चे के जन्म के समय मां और नवजात को शारीरिक और मानसिक सहयोग की जरूरत होती है। ऐसे में पिता की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।

बच्चे के जन्म से पहले या 6 महीने के भीतर ले सकेंगे छुट्टी
सरकार के नए फैसले के मुताबिक, विवाहित पुरुष सरकारी कर्मचारियों को कुल 15 दिन का पितृत्व अवकाश मिलेगा। कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार यह छुट्टी बच्चे के जन्म की संभावित तारीख से 15 दिन पहले से ले सकते हैं। इसके अलावा बच्चे के जन्म के बाद छह महीने की अवधि के भीतर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसका उद्देश्य पिता को बच्चे के जन्म के समय पत्नी के साथ रहने, उसकी देखभाल करने और नवजात की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने का अवसर देना है।

पुरुष कर्मचारियों की मांग पर लिया गया फैसला
तमिलनाडु सरकार के मुताबिक, पुरुष सरकारी कर्मचारियों की ओर से लंबे समय से पितृत्व अवकाश शुरू करने की मांग की जा रही थी। इस संबंध में सरकार को कई अनुरोध पत्र भी मिले थे। सरकार ने इन मांगों पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया। आधिकारिक बयान में कहा गया कि बच्चे के जन्म के आसपास का समय मां और नवजात दोनों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान पिता का शारीरिक और भावनात्मक सहयोग परिवार के लिए काफी अहम है।

महिला कर्मचारियों को भी मिलती है 365 दिन की मैटरनिटी लीव
तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को पहले से ही 365 दिन यानी एक साल का मातृत्व अवकाश दिया जाता है। अगस्त 2026 में राज्य सरकार ने तीसरे बच्चे के जन्म पर भी महिला कर्मचारियों को 12 सप्ताह के बजाय 365 दिन की छुट्टी देने की घोषणा की थी। इससे पहले तीसरे बच्चे के मामले में महिला कर्मचारियों को केवल 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश मिलता था। सरकार ने नियमों में बदलाव कर पात्र महिला कर्मचारियों के लिए इसे बढ़ाकर एक साल कर दियाlll साभारllllll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1032486

+

Visitors