पाठ और गुरु घर का लंगर सीपीडीएल का कल

Loading

चंडीगढ़ बुधवार 26 नवंबर 2026 आर के विक्रमा शर्मा /रक्षत शर्मा+अनिल शारदा/पंकज राजपूत —– सीपीडीएल के सीईओ बृजेश कुमार ने अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर चंडीगढ़ के तमाम उपभोक्ताओं को श्री सुखमणि साहिब पाठ और अन्य कार्यक्रमों का गुरु का लंगर के साथ आयोजन का स्नेहिल भाव से आमंत्रित किया है।। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड सीपीडीएल के बृजेश कुमार सी ई ओ से अल्फा न्यूज़ इडिया को जानकारी मिली है कि 27 नवंबर शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेस1 चंडीगढ़ में स्थित सीपी डीजल सब डिवीजन आफिस 5 में सवेरे 9:00 से गुरु पर्व को समर्पित कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। श्री सुखमणि साहिब पाठ, फिर राखी जत्था द्वारा कीर्तन और गुरुनानक देव के जीवन और उपदेशों संबंधी जानकारी और फिर निशुल्क स्वच्छ रक्तदान शिविर और हेल्थ चेकअप के बाद दोपहर 1:00 से गुरु का लंगर बरताया जाएगा। तत्पश्चात एक आर्ट एग्जीबिशन का भी आयोजन किया जाएगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1032980

+

Visitors