![]()
*हरियाणा में अकाली दल का बड़ा संगठनात्मक ऐलान, पंचकूला से मलविंदर सिंह बेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
चंडीगढ़ / पंचकूला, 16 नवंबर 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा—- शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने हरियाणा स्टेट के जत्थेबंदक ढांचे का ऐलान कर दिया है। पार्टी के सीनियर मीत प्रधान डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्य दफ्तर से इस संबंध में जानकारी दी।इस ऐलान में हरियाणा भर के उन पुराने और जुझारू अगुवाओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं, जो लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं*पंचकूला के वरिष्ठ अकाली नेता स. मलविंदर सिंह बेदी को हरियाणा स्टेट अकाली दल की वर्किंग कमेटी का मेंबर नियुक्त किया गया है।* इसके साथ ही पंचकूला से स. लखविंदर सिंह सदाना को भी वर्किंग कमेटी में जगह मिली है।इस नियुक्ति के बाद अल्फा न्यूज इंडिया ने एम एस बेदी को नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है.llll.

पंचकूला में अकाली वर्करों में खुशी की लहर है। वर्करों का कहना है कि मलविंदर सिंह बेदी लंबे समय से पंचकूला में पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और अब उनकी मेहनत को पार्टी हाईकमान ने पहचान दी है।पार्टी नेताओं ने कहा कि यह नया ढांचा हरियाणा में पार्टी को और मजबूत करेगा और आने वाले समय में हर जिले में जत्थेबंदी को और तेज किया जाएगा।*पंचकूला से मलविंदर सिंह बेदी ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह दी गई जिम्मेदारी को पूरी वफादारी और मेहनत से निभाएंगे।l

