![]()

चंडीगढ़ बृहस्पतिवार 19 नवंबर 2026 आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—- भगवान विष्णु जी के प्रत्येक अवतार ने संसार में धर्म एवं आस्था मानवता का प्रकाश फैलाया। देवउठनी एकादशी पर उनके योगनिद्रा से जागरण के साथ चराचर जगत में नई आध्यात्मिक शुरुआत का संकल्प लें! 7 अवतारों के धामों एवं गया के श्री विष्णुपद में चढ़ावा अर्पित करें। एक ही संकल्प से 8 धामों में अपनी श्रद्धा पहुंचाएं और 7 जन्मों के कर्म-बंधन एवं पापों से मुक्ति का आशीर्वाद मांगें।
श्री राम, कृष्ण, वेंकटेश्वर, नरसिंह, वराह, कूर्म, वामन – 7 अवतारों एवं श्री हरि चरणों में नतमस्तक हों आशीर्वाद लें।भारत के लाखों आँगनों में छोटे-छोटे चरण बनाए जाएँगे – द्वार से भीतर की ओर, जैसे कोई बहुत प्रिय अतिथि घर आने वाला हो। यह देवउठनी की परंपरा है: जागते श्री हरि को घर बुलाना। पर एक स्थान ऐसा है जहाँ ये चरण बनाए नहीं जाते – वे स्वयं शिला पर अंकित हैं। वह है गया जी का श्री विष्णुपद।
वायु पुराण के गया माहात्म्य में वर्णन है कि गयासुर के कठोर तप से उसका शरीर इतना पवित्र हो गया कि उसके स्पर्श मात्र से जीव मुक्त होने लगे। ब्रह्मा जी ने उसके शरीर पर यज्ञ किया, धर्मशिला रखी, पर वह स्थिर न हुआ। तब श्री हरि ने गदाधर रूप में अपना चरण उस पर रखा। गयासुर ने वर माँगा कि प्रभु इस स्थान पर सदा निवास करें और यहाँ अर्पण करने वालों के पितर मुक्त हों। इसलिए विष्णुपद वह स्थान है जहाँ श्री हरि की उपस्थिति स्वयं उनके वचन से बँधी है। देवउठनी – चार माह की योगनिद्रा का अंत; एकादशी श्री हरि की प्रिय तिथि; और शुक्रवार – माँ लक्ष्मी का वार, जो सदा प्रभु के चरणों में विराजती हैं। जिस दिन नारायण जागें और उसी दिन श्री का वार हो उस दिन चरण-सेवा, लक्ष्मी-सेवा भी बन जाती है। ▲ देवउठनी की भोर में गया पहुँचकर विष्णुपद पर स्वयं अर्पण करना हर किसी के लिए संभव नहीं। गया के वैदिक पुरोहित के कथनानुसार अपने नाम से संकल्प लेकर विधि-विधान से तुलसी, पंचामृत एवं चंदन अर्पित करें। प्रेम भाव के भूखे भगवान सब ग्रहण करते हैं आपकी भक्ति घर से ही प्रभु चरणों में आपकी उपस्थिति है प्रभु की सेवा साधना भक्ति कीर्तन में एक-एक शब्द आपको कई यह क्यों का फल देता है जीव उठानी एकादशी के दिन सहस्त्र नाम का श्रवण करें विष्णु सहस्त्रनाम आपके कुलों को भी मोक्ष प्रदान कर देता है यह धर्मपत्त विचार पंडित रामकृष्ण शर्मा , पंचकूला वाले जी ने अल्फा न्यूज़ इंडिया के माध्यम से भगवान विष्णु जी के सनातन धर्म के आस्थावानों के लिए व्यक्त किए हैं।।

