![]()

चंडीगढ़ वृंदावन सोमवार 09/11/2026 आरके विक्रमा शर्मा आचार्य मिश्रा विमल —-भगवान श्री कृष्ण महाराज जी के ही समय से आज तक अविरल धारा प्रवाह में “गोवर्धन पूजा का पावन पर्व हमें स्मरण दिलाता है कि प्रकृति ही वास्तविक पूंजी है। हम सभी सनातनी मिलकर भगवान श्री कृष्ण के संदेश को अपनाएं और जीवन को वर्तमान भूतकाल भविष्य के कर्मचारियों की निधि को लेकर धन्य बनाएं।। —पर्वतों, वृक्षों, जैविक भौतिक संपदाओं जल स्रोतों और मूक खगों पशुओं की रक्षा व पालना का संकल्प लें। जब हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी। यही तो प्रकृति का नियम है कि “एक हाथ दो दूसरे हाथ लो”।। आर विक्रम शर्मा कलमकार की ओर से सभी सेनानियों को गोवर्धन पूजा दिवस और श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस की हार्दिक मांगलिक बधाइयां शुभकारी फलीभूत हों।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मीडिया जंक्शन के पत्रकार विक्रांत शर्मा और हरीश शर्मा बीरबल शर्मा करण शर्मा एडवोकेट राजा विक्रांत शर्मा मोहित शर्मा रक्षत शर्मा चेतन्य शर्मा ने समस्त चराचर जगत के लिए भगवान श्री कृष्ण महाराज जी से विश्वकर्मा जी महाराज जी से मंगल प्रार्थना की है।।आज समस्त भारत में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व मनाया जा रहा है…,,,,,,दिवाली के अगले दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व मनाया जाता है।
यह त्योहार विशेष रूप से भगवान कृष्ण और उनके गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा से जुड़ा हुआ है।
मान्यता है कि इंद्रदेव द्वारा की जा रही मूसलधार बारिश से ब्रजवासियों को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठा लिया था।
इसके बाद से इस दिन को गोवर्धन पूजा के रूप में मनाने की परंपरा बन गई।,,,,,,गोवर्धन पूजा….गोवर्धन पूजा में गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक पूजा की जाती है।
घर के आंगन या मंदिर में गोबर और मिट्टी से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है, और उसे फूल, दीप और मिठाइयों से सजाया जाता है।
इस पूजा में भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की आराधना की जाती है ताकि जीवन में सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त हो।
अन्नकूट पर्व…अन्नकूट का अर्थ है “अन्न का ढेर,” और इस पर्व पर भगवान को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाता है।
मंदिरों और घरों में 56 प्रकार के व्यंजन (छप्पन भोग) तैयार किए जाते हैं, जिन्हें भगवान को अर्पित किया जाता है।
इसके पीछे मान्यता है कि इससे अन्न और धन की समृद्धि होती है।
मंदिरों में भक्तों को यह प्रसाद वितरित किया जाता है, और इसे शुभ माना जाता है।धार्मिक महत्व…
इस पर्व का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है क्योंकि यह प्रकृति और पृथ्वी के प्रति आभार प्रकट करने का भी दिन है।
गोवर्धन पूजा किसानों, पशुपालकों, और उन सभी के लिए विशेष है जो अपने जीवन में धरती और प्रकृति पर निर्भर रहते हैं।
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं हैं बल्कि इनसे सामूहिकता और भाईचारे की भावना भी विकसित होती है।
अन्नकूट एवं गोबर्धन पूजा की वैद्य कौशल की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं स्वीकार करें। श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस और यांत्रिक यानी भैया दूज और चंद्र दर्शन दिवस 11 नवंबर को है। आज 9 नवंबर सोमवार को बलि पूजा गोक्रीड़ा सोमवती अमावस अमावस व्रत दिवस है।

