![]()
पंचकूला डेरा बस्सी 5 नवंबर २०२६ आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति— मोहाली जिले के मुबारिकपुर स्थित पंचकूला रोड पर राधा-कृष्ण मंदिर में हुई चोरी के मामले में डेराबस्सी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई चांदी और पीतल की मूर्तियों सहित मंदिर का अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।
मामले की जानकारी देते हुए डेराबस्सी के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने 5 नवंबर को बताया कि 27 और 28 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने मुबारिकपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर को निशाना बनाया था। चोर मंदिर से चांदी और पीतल की मूर्तियां तथा अन्य धार्मिक सामान चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना डेराबस्सी में मुकदमा नंबर 477, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 298, 299, 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी एसएएस नगर वरुण कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने तकनीकी तरीकों और विभिन्न पहलुओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मंदिर से चोरी की गई मूर्तियां और अन्य सामान बरामद कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान,,,,,पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ,,,,,,,,1\. मनीष कुमार उर्फ लगड़ा पुत्र राजा नंद राय, निवासी गांव बाराबिशनपुर, थाना राजेपुर, जिला मोतिहारी, पूर्वी चंपारण (बिहार)। इसे 4 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया था।
2\. अनिल कुमार पुत्र अच्छे लाल, निवासी गांव बलैसरा, थाना पवई, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी किरायेदार बिंदर कुमार, गांव भांखरपुर, थाना डेराबस्सी। इसकी गिरफ्तारी 5 अक्टूबर 2026 को हुई थी।
3\. अवनीश कुमार उर्फ मुन्ना पुत्र सदन, निवासी गांव कादीपुर, थाना पवई, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी झुग्गी, घग्गर पुल के नीचे, गांव भांखरपुर, थाना डेराबस्सी। इसे भी 5 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मनोहर पुत्र चौबी लाल, निवासी गुरु नानक कॉलोनी, भांखरपुर, डेराबस्सी को भी नामजद किया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी बाकी है।मंदिर से चोरी हुआ यह सामान बरामद——पुलिस द्वारा बरामद सामान में दो पीतल की लड्डू गोपाल की मूर्तियां, भगवान गरुड़ की एक पीतल की मूर्ति, गौ माता की एक बड़ी पीतल की मूर्ति और एक छोटी चांदी जैसी धातु की मूर्ति, भगवान गणेश की एक बड़ी पीतल की मूर्ति और एक छोटी चांदी की मूर्ति शामिल हैं।
इसके अलावा माता शेरांवाली की एक बड़ी पीतल की मूर्ति, पीतल के दो गिलास, तीन पीतल की थालियां, पीतल के दो जोड़े, चांदी का एक जोतदान, भगवान कुबेर की एक मूर्ति तथा पीतल का एक बड़ा कटोरा भी बरामद किया गया है।
डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। उनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की वारदात में अन्य कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं और चोरी किए गए सामान के संबंध में कोई अन्य जानकारी सामने आती है या नहीं।
पुलिस का कहना है कि मामले में फरार नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है।


