![]()

चंडीगढ़ बुधवार 28/10/2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति—-चंडीगढ़ के सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों हेतु नई निविदा प्रक्रिया समयबद्ध रूप से शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश निविदा की वर्तमान अवधि 12/2026 में समाप्त हो रही है। नई निविदा प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ एवं पूर्ण की जाए। दीपावली पर्व (8 नवंबर 2026) को ध्यान में रखते हुए लंबित वित्तीय देयताओं का समय पर निस्तारण आवश्यक है । आउटसोर्स कर्मचारियों के 2 प्रतिशत लंबित एरियर की गणना एवं भुगतान तथा दीपावली बोनस/अन्य लाभों के भुगतान को प्राथभिकता दें।सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित करते हुए कहा है कि वर्तमान में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों हेतु जारी निविदा (Tender) की अवधि दिसंबर 2026 माह में समाप्त होने जा रही है। अतः निविदा की अवधि समाप्त होने से पूर्व नई निविदा प्रक्रिया समयबद्ध रूप से प्रारंभ एवं पूर्ण किया जाना आवश्यक है, ताकि कर्मचारियों की सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो तथा विभागीय कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि नई निविदा तैयार करने एवं प्रक्रिया को नियमानुसार शीघ्र प्रारंभ करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्वित करें।साथ ही, आगामी दीपावली पर्व दिनांक 8 नवंबर 2026 को होने के दूष्टिगत कर्मचारियों से संबंधित लंबित वित्तीय देयताओं का समय पर निस्तारण किया जाना आवश्यक है।विशेष रूप से आउटसोर्स कर्मचारियों के 2 प्रतिशत लंबित एरियर की गणना एवं भुगतान तथा नियमानुसार देय दीपावली बोनस/अन्य संबंधित लाभों के भुगतान की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि कर्मचारियों को दीपावली पर्व से पूर्व. उनके वैध एवं लंबित भुगतान प्राप्त हो सकें।


