![]()
चंडीगढ़ रविवार 11 अक्टूबर 2026 आर विक्रम शर्मा रक्षित शर्मा चारों ओर शारदीय नवरात्रों की धूमधाम है नवरात्रि पूजन रामलीला और व्रत आदि का श्री गणेश हो चुका है। किसी क्रम में स्थानीय सेक्टर 46 के सरकारी मकान नंबर 41 के सामने वाले पार्क में न्यू जेनरेशन क्लब द्वारा शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष में प्रथम नवरात्रि शैलपुत्री पूजन और भगवान श्री राम दरबार की स्थापना करके भजन पूजन कीर्तन आदि का भंडारे के साथ हर्ष उल्लास भरे वातावरण में समापन हुआ। जो भजन कीर्तन आदि प्रारंभ हुई तो वातावरण वायुमंडल बिल्कुल स्वच्छ था। जैसे ही भजन कीर्तन और नृत्य आदि ने गति पड़ी तो भगवान इंद्रदेव भी आने को विवश हो गये। और झमाझम बरसात का रूप लेने से पहले सबको सावधान करते हुए बूंदा-बांदी की। ताकि सजा हुआ श्री दरबार सुरक्षित जगह स्थानांतरित किया जा सके। और जैसे ही यह क्रिया संपन्न हुई तेज बारिश शुरू हो गई। मनविंदर देव ने प्रभु श्री राम दरबार में और माता प्रथम नवरात्रि शैलपुत्री मां के श्री चरणों में उपस्थित भरकर दर्शन किए। इंद्रदेव की यह दयालुता देख सब श्रद्धालु भाव-विभोर हो गये। पंडित रजत शर्मा व गौरव मंडली और उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब भजन कीर्तन करते हुए नृत्य किया। इस अवसर पर श्री हरि नाम सुमिरन मंडली की पूनम कोठारी धीरज दास व महिलाएं पुरुष बच्चे भी उपस्थित हो नाचते गाते और सेवा करते रहे।। आज के भजन कीर्तन दरबार का कढ़ी-चावल और हलवा प्रसाद वितरण के साथ भव्य आयोजन संपन्न हुआ।।

