![]()
चंडीगढ़ बृहस्पतिवार 24 सितंबर 2026 एमआर के विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा —- दुनिया और देश की तरह चंडीगढ़ में भी श्री राधा रानी अष्टमी छठी का पांचवां महोत्सव धूमधाम और भक्ति मय भजनों नृत्यों के साथ सफलतापूर्वक श्रद्धा और आस्था भरे जयघोषों में संपन्न हुआ। सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 32डी के विशाल प्रांगण में राधा नाम संकीर्तन संध्या आयोजित पंचमी श्री राधा रानी छठी महोत्सव के मंच पर रुपिंदर सिंह और सानवी चौधरी की भजन वीडियो “राधे कौन से पुण्य किए तुने” का भक्तों की अविरल करतल ध्वनियों में भजन गायक पंडित गोविंदा शर्मा द्वारा घोषणा के साथ शानदार विमोचन सम्पन्न हुआ। रुपिंदर सिंह और सानवी चौधरी को राधा रानी जी की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया गया। और विशाल परदे पर भजन वीडियो की प्रस्तुति दी गई। इस भजन में संध्या का श्री समापन विशाल प्रसाद भंडारे के साथ थ हुआ। यह भजन संध्या शहर वासियों के दिलो-दिमाग पर एक विशेष श्रद्धा सृजित छाप छोड़ गई है।


