![]()
मुम्बई शुक्रवार 25/092026 अरुण कौशिक — बॉलीवुड में बल्लू किरदार से मशहूर हुए मुस्ताक खान अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। मुश्ताक खान बल्लू ने वीरवार कोएक निजी अस्पताल में ज़िंदगी को आखरी अलविदा कहा। बल्लू पिछले लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। मुस्ताक खान कॉमेडी फिल्म “वेलकम” में एक टांग से लंगड़ा बैसाखी लिए बल्लू के किरदार से मशहूर हुए।। बॉलीवुड में और निजी जिंदगी में मुश्ताक खान मिलनसार स्वभाव से जाना जाता था। अल्फा न्यूज़ इंडिया बॉलीवुड अदाकार मुस्ताक खान उर्फ़ बल्लू के इंतक़ाल पर शोकाकुल परिवार के लिए शोक संवेदना व्यक्त करता है।


