विजिलेंस डिपार्मेंट ने इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में सीपी 2 के क्लर्क गौरव को रंगे हाथों धरा एफआईआर दर्ज तफ्तीश में तेज़ी क्या होंगे आकाओं के नामों के खुलासे

Loading

चंडीगढ़ बुधवार 8 जुलाई, 2026 : विजिलेंस डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ ने आज सीपीडब्ल्यूडी, सीपी डिवीजन नं. 2 (पुराने युटी सचिवालय बिल्डिंग), चंडीगढ़ में आउटसोर्स क्लर्क गौरव के रूप में कार्यरत  को शिकायतकर्ता के पिता की पेंशन एवं अन्य वित्तीय लाभों की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए कथित रूप से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना विजिलेंस, चंडीगढ़ में एफआईआर संख्या 01  08.07.2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत दर्ज की गई।शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस सेल, चंडीगढ़ ने ट्रैप लगाया और आरोपी को पुराने यूटी सचिवालय भवन, सेक्टर-9, चंडीगढ़ के पीछे दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में ₹30,000 की रिश्वत की राशि कथित रूप से स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।।मामले की आगे की जांच जारी है।।जनहित में अपील।।चंडीगढ़ प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि रिश्वत न दें। यदि चंडीगढ़ प्रशासन का कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है अथवा आपको भ्रष्टाचार संबंधी कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना तत्काल निम्न माध्यमों से दें—* विजिलेंस हेल्पलाइन (24×7 व्हाट्सएप सहित): 8360817378* लैंडलाइन: 0172-2760820, 0172-2740012* ई-मेल: sspvigc.chd@nic.in, vigilance-chd@nic.inनागरिक भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस थाना विजिलेंस, चंडीगढ़ में व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क कर सकते हैं। अल्फा न्यूज़ इंडिया की अपील पब्लिक से विजीलेंस डिपार्टमेंट आपके लिए है। आप भी आगे बढ़कर साथ दें भ्रष्टाचारियों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवायें। ताकि आदर्श भारत व्यवस्था स्थापित की जा सके। चर्चाओं का दौर जारी है कि आउटसोर्स क्लर्क गौरव आखिर किसकी रजामंदी से टेबल के नीचे से मिली घूस का पैसा ऊपर के अफसरों तक पहुंचाता था। और लगभग 10 सालों से इसी सीपी 2 में इसी सीट पर काबिज था। भ्रष्टाचारियों की सम में और कौन-कौन अधिकारी संलिप्त हैं यह राज तो गौरव और उसका मोबाइल ओर डायरी ही खोल सकती है। गौरव ज्यूडिशरी सिस्टम में बड़े पद पर बैठे अधिकारी का रिश्तेदार है। तो उसे तक जांच की मुकम्मल कार्यवाही होगी यह तो सब जानते हैं। लेकिन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के बड़े आकाओं के भी हाथ पांव फूल रहे हैं। विजिलेंस टीम ने गिरफ्तारी के बाद गौरव क्लर्क से क्या-क्या बरामद किया है उसकी टेबल दराजों से क्या-क्या बरामद या क़ब्ज़े में लिया गया है सब रहस्यमय है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

861723

+

Visitors