आस के बुझते दीये को एस आई राजेश कुमार से जगी मां और भाई से मिलने की आस 14 माह पहले हुई थी लापता 81 वर्षीय मां 51 वर्षीय पुत्र के साथ कालका से

Loading

चंडीगढ़ पंचकूला 7.07.2026 अनिल शारदा पंकज राजपूत हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा —— श्रीमती सुमन शर्मा पत्नी स्वर्गीय श्री सतपाल शर्मा और उनके ही पुत्र श्री राजीव, निवासी 959, लोअर कुरारी मोहल्ला, पीली कोठी के पास, ब्रैड गेज रेलवे स्टेशन, कालका, जिला पंचकूला, हरियाणा-133302 दिनांक 07-05-2025 को सुबह 8:45 बजे बिना किसी को बताए घर से चले गए हैं। और अभी तक 07/05/2025–से–07/07/2026यानि आज 14 महीने बाद भी घर वापस नहीं आए हैं। वे दोनों मानसिक रूप से बीमार हैं। दोनों को घर से लापता हुए आज तकरीबन 14 महीने पूरे हो चुके हैं। लेकिन दिमागी तौर पर थोड़ा असंतुलित मां और उसके बेटे का हरियाणा पुलिस विशेष कर कालका पुलिस स्टेशन पुलिस किसी तरह का कोई सुराग तक नहीं जुटा पाई है। परिजनों में घोर निराशा हताशा और आंसू बहाने के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा है। 14 महीने की पुलिस की भागदौड़ की फीडबैक क्या है!?!? यह कहने की बात नहीं है। लेकिन अब परिजनों को कुछ उम्मीद बंधी है क्योंकि यह केस सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को ट्रांसफर किया गया है। जो देश भर में विशेष कर हरियाणा प्रांत में खोए हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलाने के मामले में अव्वल कामयाब कार्यशैली के धनी माने जाते हैं। वह हर केस को अपने परिवार का केस मानकर हल करने में विश्वास करते हैं। और उन्होंने 800 से भी ज्यादा लापता लोगों को उनके घर पहुंचाने का भागीरथ पुनीत कार्य किया है। अनेकों संस्थाओं ने उन्हें समय-समय पर बढ़ चढ़कर सम्मानित किया है। इस परिवार को भी पूरी उम्मीद जगी है कि उनकी मां जिनकी इस वक्त उम्र 81 साल और बेटे की उम्र 51 साल हो चुकी है। जल्दी घर वापस आएंगे। पब्लिक की और प्रेस अल्फा न्यूज़ इंडिया की हार्दिक शुभकामनाएं सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के हमेशा साथ हैं। और इस मामले में भी उन्हें अतिशीघ्र कामयाबी मिलेगी। यही उम्मीद करते हुए जनता से पुरजोर मांग है कि अगर कहीं इन दोनों का सुराग मिलता है, तो आसपास की पुलिस को तुरंत सूचित करें। ताकि बिछुड़े लोग अपने घर वापसी कर सकें।। आपका इस सूचना की ओर यह प्रयास होना चाहिए कि किसी की जिंदगी का और घर-परिवार का आसरा बना रहेगा। सभी मानवता प्रेमियों से करबद्ध प्रार्थना है इस सूचना की ओर खास ख्याल रखें। बेहतर होगा इसको आप अपने सभी व्हाट्सएप, फेसबुक व इंस्टाग्राम ग्रुप आदि पर भी पोस्ट करें ताकि। अधिक से अधिक लोग जागरुक हों और इस और विशेष ध्यान दें।

अगर किसी सज्जन पुरुष व महिला को यह दोनों मां बेटा दिखाई पडें या कोई सुराग सुनने में आए, तो तुरंत सूचना उक्त दिए गए मोबाइल फोन नंबरों पर श्री नरेश कुमार डोगरा (देवर) कालका 97290-01250 श्री प्राण नाथ शर्मा (भाई) अंबाला कैंट 094163-78480 श्री नरेश शर्मा (भांजा) मोहाली। 94170-62199 को दी जाए।। इन दोनों की सूचना आप अल्फा न्यूज़ इंडिया के कार्यालय नंबर 9463-98 6-540 पर भी 24x7x365 दे सकते हैं। मां बेटा दोनों ही दिमागी तौर पर थोड़ा असंतुलित हैं. इसलिए कोई भी मां बेटा ऐसी परिस्थिति स्थिति में दिखाई पड़े, तो तुरंत आसपास की पुलिस को सूचित करें, ताकि पुष्टि की जा सके।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

794140

+

Visitors