![]()
पंचकूला: 0206/2026 हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति —-स्थानीय शहर के सेक्टर- 8 नजदीक मुख्य डाक खाना स्थित वट वृक्ष के तले 22वां भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा उक्त डाक खाना के समस्त पदाधिकारियों – कर्मचारियों के सौजन्य से हलवा ,आलू छोले , पूड़ी आदि का भंडारा सम्पन हुआ! पंचमुखी हनुमान जी के नाम संकल्पित 108 भंडारे के इस वृहत अनुष्ठान में समस्त भक्त जनों ने तन – मन – धन से अपनी अपनी बढ़ – चढ़ कर सेवाएं दी और अनुपम पुण्य के भागी बने!
इस अवसर पर सिद्ध जोगी सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट रजि ट्राईसिटी के प्रमुख चेयरमैन व भक्त मंडल में प्रमुख रूप से शामिल विक्रांत शर्मा बाबा जी की ओर से इस पुण्य अवसर पर स्टील के 51 थाली – प्लेट व चम्मच का अनुदान दिया गया! इस शुभ अवसर पर भक्त मंडल की ओर से आगामी 9 जून को 23 वां अनुष्ठान – भंडारा की के आयोजन होने की जानकारी भी दोहराई गई!
उल्लेखनीय है कि विगत माघ मास के प्रथम मंगलवार से ओउम श्री पंचमुखी हनुमान बाबा जी का यह अनुष्ठान सांझे रूप में उक्त पावन स्थल पर प्रभु इच्छा तक हेतु प्रारम्भ हुआ है! यथा शक्ति तथा भक्ति हेतु समस्त भक्तजन प्रार्थनीय हैं!


