![]()
चंडीगढ़ सोमवार 26/05/2026- आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा— भौगोलिक वातावरण में तपतपाती धूप कहर बरपा रही है। पारा 48 डिग्री से भी ऊपर जा रहा है। भौतिक संसार त्राहि त्राहि कर उठा है। इस सीजन की गर्मी में अपने आप को चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए- घर से बाहर निकलने से पहले रूई से दाहिने कान (Right Ear) को बंद कर लें। कुछ ही मिनटों में, बाईं नासिका अधिक सक्रिय हो जाएगी और क्योंकि यह चंद्रनाड़ी है, यह आपको भीतर से ठंडा रखेगी।
आप हीटस्ट्रोक, हाई बीपी, पित्त, माइग्रेन और गर्मी के कारण होने वाली अन्य समस्याओं से बच जाएँगे।
अपने प्रियजनों से भी आग्रह करें। क्योंकि सबकी जान प्यारी और उनके अपने परिजनों के लिए बेहद जरूरी व बेशकिमती है।। अपने साथ-साथ दूसरों को भी तपती गर्मी से बचने के उपायों से जागरुक करें।। ऐसे उपाय सनातन धर्म के उपनिषदों ग्रंथों वेदों आदि में अनेकों अनेकानेक उल्लेखित है। इसलिए समाज और धर्म के सेवा व्रती पंडित रामकृष्ण शर्मा कहते हैं कि अगर हम अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे, तो सदियों जिंदा रहेंगे।। देसी घरेलू नुस्खे और नुक्ते अपनाएं एलोपैथी चिकित्सा पद्धति से दूर रहेंगे।। पंडित रामकृष्ण शर्मा जी के अनुसार घर से नाक में सरसों का तेल या नारियल और तुलसी का तेल लगाकर बाहर निकलें। दिन में जबभी फुर्सत मिलती है तो नाभि में सरसों का या देसी घी की कुछ बूंदें जरुर डालें।। सलाद में प्याज का सर्वाधिक उपयोग करें। हीट स्ट्रोक बेहोशी होने पर भी प्याज की बूंदें नाक में डालनी चाहिएं।

☘️🌸☘️🌸☘️🌸☘️🌸☘️🌸☘️

