ईशवीन कौर बहुमुखी प्रतिभासंपन्न ने हर क्षेत्र में छुई बुलंदी अल्फा न्यूज इंडिया ने दी शाबाशी

Loading

चंडीगढ़ 15.05.2026 रक्षत शर्मा करण शर्मा अनिल शारदा —– सिटी ब्यूटीफुल और सिटी ऐजुकेटेड
,चंडीगढ़ की बेटी ईशवीन कौर सेक्टर-29 स्थित केंद्रीय विद्यालय ओ सी एफ की स्टुडेंट ईशवीन कौर ने 10+2 कॉमर्स में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ईशवीन कौर स्कूल की पढ़ाई और खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। यही नहीं मात्र 7 वर्ष की उम्र से बैडमिंटन खेलना शुरू किया और वर्ष 2025-26 में राज्य व क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल व परिवार सहित अपने शहर का भी नाम गौरवान्वित किया। ईशवीन लगातार 3 वर्षों तक एस जी एफ आई के तहत राष्ट्रीय खेलों में भाग लेकर केवी संगठन का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी है। और 10वीं तक नैशनल कैडेट कोर स्काउट से भी जुड़ कर अच्छे प्रदर्शन किए. पिछले दो वर्षों से स्कूल की सीनियर विंग की हेड गर्ल की जिम्मेदारी निभा रही हैं।
ईशवीन कौर के पिता हरविंदर पाल सिंह चंडीगढ़ प्रशासन में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत और माता हरमिंदर कौर गृहिणी हैं।
अल्फा न्यूज इंडिया सम्पादन परिवार ने ईशवीन कौर को बधाई और उज्ज्वलतम भविष्य की शुभकामनाए दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

728327

+

Visitors