तीन फिर दो हज़ार रुपए ना दिए एस आई ने अभद्रता करते हुए थमाया कई हजारों का चालान

Loading

चंडीगढ़ मंगलवार 21 अप्रैल 2026 अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति—– चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अपने पुलिसकर्मियों की साख और छवि सुधारने में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। पर कनिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी वर्दी पर बट्टा लगाने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। आए दिन कुछ-न-कुछ ऐसी हरकत कर गुजरते हैं जिससे समाज उन पर थू थू करता है बड़े अधिकारियों की फजीहत होती है। 3000 रूपये की रिश्वत न देने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने 14 हजार रुपए का चालान काटने के बाद बाइक भी जब्त करने का दवाब बनाने का आरोप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय शहर में ट्रैफिक पुलिस पर रिश्वत मांगने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप सामने आए हैं। जीरकपुर निवासी हरमनप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि हल्लोमाजरा चौक पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उससे अवैध पैसे की मांग की और मना करने पर भारी चालान काट दिया। उक्त शिकायत के मुताबिक संडे 19 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे हरमनप्रीत अपनी मोटरसाइकिल पर हल्लोमाजरा चौक से गुजर रहा था। इस दौरान उसके पास वाहन के फिजिकल डॉक्यूमेंटेशन मौजूद नहीं थे। लेकिन उसने पुलिसकर्मी को बताया कि सभी दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं और वह तुरंत दिखा सकता है। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर ने पहले 3000 रुपये और बाद में 2000 रुपये रिश्वत देने का दबाव बनाया। पैसे देने से इनकार करने पर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं, फोन पर बात कर रहे उसके परिचित से भी बदसलूकी की गई। पीड़ित का आरोप है कि रिश्वत न देने पर उसके खिलाफ करीब 14 हजार रुपये का चालान काट दिया गया और उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। मामले की शिकायत डीजीपी और एसएसपी चंडीगढ़ को भेजी गई है, जिसमें निष्पक्ष जांच और संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सोशल मीडिया के द्वारा जहां-जहां यह घिनौनी हरकत भारत समाचार प्रचारित प्रसारित हुआ वहां चंडीगढ़ पुलिस की साफ ईमानदार मिलनसार छवि भी दागदार हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

689607

+

Visitors