सैनिक की पत्नी और जवान की मां ने बेटे के नाम पर खोला स्टोर

Loading

चंडीगढ़ हमीरपुर बुधवार 22/04/2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा —-सेना के माध्यम से देश की सेवा करने वाले एक सेनाधिकारी और उसके बेटे जो सेना में ही जवान है की मां ने अपने नये व्यवसाय स्टोर का नामकरण अपने बेटे के नाम पर किया। उक्त दुकान के उद्घाटन की रस्म दैनिक ट्रिब्यून से हरेश वशिष्ठ ने गुरदासपुर में अदा की।

गुरदासपुर जिले के वासी किरपाल डोगरा सेना के माध्यम से देश की सेवा की लंबी पारी खेलने के बाद रिटायर्ड हुए। तो अब उनके बेटे कार्तिक ने सेना में शामिल होकर परिवार की सैनिक परम्परा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल ली।कार्तिक की माता अंजू डोगरा ने बेटे के नाम पर अपना पहला स्टोर खोला और उसके उद्घाटन की विधिवत रस्म हरेश वशिष्ठ बतौर मुख्य अतिथि निभाई।। इस परिवार में सेना में सेवा या खेती पेशा को संभालने की परंपरा रही है। बिजनेस में सबसे पहले कदम अंजू डोगरा ने ही बढ़ाया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस उद्यम में सफलता प्रदान करे। अल्फा न्यूज़ इंडिया के सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा ने अंजू डोगरा को इस अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

690432

+

Visitors