![]()
पंचकूला शनिवार 14 मार्च 2026 हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति —सिख पंथ के सातवें गुरु, गुरु हर राय साहिब जी का गुरुता दिवस (गद्दी दिवस) 14 मार्च 1644 से आज तलक अबाध रूप से श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा से मनाते हैं। यह दिन उनके दादा, छठे गुरु हरगोबिंद जी से गुरुगद्दी प्राप्त करने की याद में मनाया जाता है। इस अवसर को ‘विश्व सिख पर्यावरण दिवस’ के रूप में भी जानते हैं। क्योंकि वे प्रकृति के प्रति करुणा और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हैं। इस्पद दिवस के मौके पर गुरुद्वारा श्री नाड़ा साहिब में भी शब्द और कीर्तन गुणगान का भव्य आयोजन किया गया। अल्फा न्यूज़ इंडिया के सीनियर जनरलिस्ट हरीश शर्मा जिला पंचकूला ने बताया की गुरुद्वारा साहब बड़ी सवेरे-सवेरे से ही संगतें आकर माथा टेक कर शब्द कीर्तन श्रवण कर रहे हैं और गुरु घर का अटूट भंडारा बरताया जा रहा है। भाई मनजिंदर सिंह रबाबी नाडा साहब वाले अपने साथियों संग शब्द और कीर्तन का गुणगान कर रहे हैं। अल्फा न्यूज़ इंडिया ने इस पवित्र अवसर पर सभी सिख पंथ के श्रद्धालुओं आस्थावानों सहित चराचर जगत को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

