![]()
चंडीगढ़ सोमवार 23 मार्च 2026 रक्षत शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा—आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत करने वाले लोगों में लक्की एच एस स्थानीय अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस नेता अजय कुमार और विक्रम चोपड़ा से शहर का हाल-चाल जानने के साथ ही संगठन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी लेते हुए कुछ सुझाव भी दिए।चंडीगढ़ पहुंचे शिमला से दिल्ली रवाना होने के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का सोमवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका अभिनंदन किया। राहुल गांधी शिमला से सड़क मार्ग के जरिए चंडीगढ़ पहुंचे। उनके आगमन की पूर्व सूचना मिलते ही चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहले से ही एयरपोर्ट पर पहुंच गए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष विक्रम चोपड़ा और प्रदेश सचिव अजय कुमार ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने दोनों नेताओं से शहर के हालात और संगठन से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी की। राहुल गांधी से भेंट करने वालों में चंडीगढ़ के कांग्रेस यूनिट के अध्यक्ष एच एस लक्की ने भी गर्म जोशी से स्वागत किया और संगठन सहित शहर की कई विषयों पर चर्चा की राहुल गांधी स्थानीय नेताओं से मिलकर संतुष्ट दिखाई दिए और स्थानीय नेता राहुल गांधी से मिलकर प्रोत्साहित दिखाई दिए।।


