ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोर पर चाकू से क़ातिल हमला, हालत चिंताजनक माहौल तनावमय

Loading

चंडीगढ़ के धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

चंडीगढ़ 11/2/2026 अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति — स्थानीय धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में एक 16 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का समाचार सामने आया है। घायल किशोर की पहचान अमन के रूप हुई है। हमले के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से अमन को उपचार के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के बड़े अफसरान मौके पर पहुंचे। और हर पहलू से जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावर की पहचान व जल्दी ही गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। फिलहाल तो हमले के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस अपने तंत्र के मुखबिरों की भी मदद ले सकती है। अल्फा न्यूज़ इंडिया ने स्थानीय लोगों से पुरजोर अपील की है कि इस अपराध की गुच्ची सुलझाने में चंडीगढ़ पुलिस की हर सूट के हाल मदद की जाए।। समझ से परे है कि चंडीगढ़ सिटी पीसफुल को किस की नजर लगी है। कत्लों का क्रम निरंतर जारी है।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

618309

+

Visitors