![]()
चंडीगढ़ 22 जनवरी 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति —- स्थानीय पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू), चंडीगढ़ में सोमवार, 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गैर-शिक्षण कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कुल 26 कर्मचारियों को उनकी निष्ठा, कर्मठता और यूनिवर्सिटी के प्रति समर्पित योगदान के लिए प्रशंसा पत्र, नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।10 कर्मचारियों को विशेष रिकमेंडेशन सर्टिफिकेट, नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें ऋषि सबलोक (स्टेनोग्राफर, जनसंपर्क विभाग), राम प्रसाद काफ्ले (सीनियर असिस्टेंट, यूआईएफटी), बीना बोस (सुपरिंटेंडेंट, जनरल ब्रांच), विक्रम सिंह कौशल (हेल्पर, आर एंड एस ब्रांच), बलवंत सिंह (ड्राइवर, कंट्रोलर ऑफ़ एग्जामिनेशन), नीलम कुमार (क्लर्क, स्थापना शाखा-II), राकेश कुमार (सीनियर असिस्टेंट, बॉयज़ हॉस्टल नंबर-02), राम लाल (पियोन, डीएसडब्ल्यू कार्यालय), राम सिंह (पियोन, वॉइस चांसलर कार्यालय) तथा विजय मसीह (सिक्योरिटी गार्ड) शामिल हैं।इसके अतिरिक्त 16 कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। इनमें सोम नाथ (टेक्निकल ऑफिसर, रसायन विज्ञान), निशा (सीनियर असिस्टेंट, कॉलेज ब्रांच), हेमलता औल (क्लर्क, पीयूआरसी लुधियाना), मनिंदर कुमार (सीनियर टेक्नीशियन, सैफ /सीआईएल), निधि रानी (स्टेनोग्राफर, आर एंड एस ब्रांच), परमोद सिंह (सहायक रजिस्ट्रार, रजिस्ट्रार कार्यालय), मोनिका (क्लर्क, सामुदायिक शिक्षा एवं दिव्यांग अध्ययन), बलजीत कुमार (सीनियर असिस्टेंट, डीएसडब्ल्यू कार्यालय), राजिंदर सिंह रावत (क्लर्क, एफडीओ कार्यालय), मंजू कुमारी (हेल्पर, कंप्यूटर सेंटर), अजय गुप्ता (सीनियर टेक्नीशियन, जूलॉजी), मनप्रीत सिंह (क्लर्क, कंप्यूटर साइंस), रमन सिंह (अटेंडेंट, पीयू मेन गेस्ट हाउस), सुखविंदर सिंह (सिक्योरिटी गार्ड), पंकज कुमार (ऑफसेट मशीन ऑपरेटर, पीयू प्रेस) तथा बलजिंदर सिंह (हेल्पर, यूआईईटी) शामिल हैंll


