![]()

चंडीगढ़ मोहाली 16 अक्तूबर 2025 अल्फा न्यूज़ इंडिया ब्यूरो प्रस्तुति—- पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) हरचरन सिंह भुल्लर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक स्क्रैप कारोबारी से रिश्वत लेने के आरोप हैं।सूत्रों के अनुसार, मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि डीआईजी भुल्लर हर महीने पांच लाख रुपए की अवैध वसूली कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई की चंडीगढ़ यूनिट ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया और मोहाली में उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।भुल्लर 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं और उन्होंने पंजाब पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वे अपने सख्त एक्शन और निष्पक्ष छवि के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने ड्रग माफिया और संगठित अपराध पर कड़ा रुख अपनाया था।फिलहाल सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि रिश्वतखोरी का यह सिलसिला कब से और किन परिस्थितियों में शुरू हुआ। मामले में आगे की पूछताछ जारी है। हैरत है कि बाढ़ ही खेत खलिहान को खा रही है।।

