प्रशासक ने एसडीई मनिंदर सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं में किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

Loading

चंडीगढ़ 16 अगस्त 25 रक्षत शर्मा अनिल शारदा– देश अपनी स्वतंत्रता की 78 में वर्षगांठ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन और स्थानीय नगर निगम अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए हर वर्ष सम्मानित करके प्रेरित और प्रोत्साहित करता है।। स्वतंत्रता दिवस वर्ष 2025 में इस मर्तबा नगर निगम के 60 कर्मचारी और दो सिक्योरिटी गार्ड सहित 39 अन्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इन श्रेणियां में खेलकूद, मनोरंजन, समाज सेवा और सरकारी विभागों को सम्मिलित किया जाता है। नगर निगम के बी एंड आर में एसडीई विशाल शर्मा और चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के सब डिविजनल इंजीनियर मनिंदर सिंह {SDE R-2} और समाज सेवा में पृथ्वी सिंह प्रजापति (हिमाचल महासभा चंडीगढ़) सहित खेलकूद श्रेणी में आदित्य रामपाल इत्यादि को प्रशासन ने सम्मानित किया है।
इंजीनियर मनिंदर सिंह एसडीई को वास्तव में उनकी उत्कृष्ट और समर्पित सेवाओं के लिए प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की परेड में सम्मानित किया है। हालांकि इसके पीछे कानाफूसी यह भी रही है कि मनिंदर सिंह जैसे कर्मठ और एक कामयाब एसडीई को बहुत पहले सम्मानित किया जाना चाहिए था। लेकिन खैर देर आयद दुरुस्त आयद। हिमाचल महासभा चंडीगढ़ समय-समय पर समाज सेवा के लिए अपनी सहभागिता निभाती रहती है समाज सेवक कमलजीत सिंह पंछी भी निरंतर अपनी निस्वार्थ समाज सेवाओं में कार्यरत रहते हैं। सम्मानित होने वालों में इस मर्तबा सफाई कर्मचारी सहित अनेको समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है एक अच्छी खासी आउटसोर्स वर्कों की तादाद को सम्मानित किया जाना प्रशासन का एक सराहनीय कदम है। अल्फा न्यूज़ इंडिया इन सभी सम्मानित जनों को स्वतंत्रता दिवस की और सम्मान पाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

604304

+

Visitors