![]()

चंडीगढ़/मोहाली 15 अगस्त 2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—– जिला मोहाली के खरड़ में हिमाचली एकता मंच ने अपनी चौथी वर्षगांठ और 79वां स्वतंत्रता दिवस खूब धूमधाम से और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्यता के साथ मिठाइयां बांटकर मनाया। आत्म सम्मान और स्वाभिमान समेटे इस अवसर पर उपस्थिति में लड्डू बांटे गये । हिमाचली एकता मंच के संस्थापक संजीव महाजन मेहता ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आर के विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज़ इंडिया को इस आयोजन के बारे में बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता का सही मायने में आज भारतीय नागरिक को पूर्ण रूप से जानकारी का अभाव है आपसी समानता आपसी भाईचारा और आत्म रक्षा सहित आत्मनिर्भरता आदि समग्र विषयों पर विचार विमर्श ऐसे अवसरों का मूल उद्देश्य होना चाहिए। जिसका आजकल संपूर्ण रूप से अभाव है देश की उन्नति के साथ-साथ अपनी उन्नति भी तभी अच्छी लगती है जब उसमें हमारे आसपास का समाज बिना भेदभाव के निष्पक्षता के साथ सम्मिलित हो।अध्यक्ष विकास महाजन, प्रधान एवं संस्थापक संजीव मेहता, वैशाली वर्मा व रणबीर ठाकुर, चतर सिंह सहित संजीव कुमार, मनोज कुमार और शक्ति चंद और अन्य साथियों ने स्वतंत्रता दिवस और हिमाचली एकता मंच के स्थापना दिवस वर्षगांठ को बहुत ही रोचक और प्रभावशाली तरीके से आयोजित करने में महती भूमिका निभाई मंच कैसे सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने मिलकर सब ने भारत माता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और राष्ट्रीय गान गाते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस मौके पर मंच के सदस्यों के परिजनों ने भी संस्कृति कार्यक्रम में सराहनीय भाग लिया और अपनी अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। हिमाचली एकता मंच के अध्यक्ष विकास महाजन ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हिमाचली एकता मंच अपनी चौथी स्थापना वर्षगांठ मना रही है। यह दोनों अवसर हम सभी के लिए गौरवमय और महत्वपूर्ण हैं। हिमाचली एकता मंच पिछले चार वर्षो से मानवता की सेवा में समर्पित होकर कार्य कर रही है। अनेकों रक्तदान शिविर जनरल मेडिकल और सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को उपलब्ध करवाने वाले जागरूकता करते शिविर आदि आयोजित करती है। भूले भटके समाज को विशेष कर युवाओं को मार्गदर्शन देती है गरीब दीन अनाथ असहाय अपाहिज समाज के लिए बिना पक्षपात के सेवा करती है।।

