सूद सभा 78वां स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ मनाएगी हर्षोल्लास से – सचिन मुकेश

Loading

चंडीगढ़/पंचकूला 14 अगस्त 25 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—- भारत सनातनी हिंदू राष्ट्र अपने स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ खूब हर्षोल्लास उमंग भरी तरंगों के बीच मना रहा है। और इसी क्रम में स्थानीय सूद सभा, चंडीगढ़ कल 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे सूद भवन, सेक्टर 44-ए, चंडीगढ़ और इसके साथ ही प्रातः 9:30 बजे सूद भवन, सेक्टर 10, पंचकूला में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ मना रही है। सूद सभा के जुझारू और समर्पित अध्यक्ष अश्विनी सूद और महासचिव सुधीर सूद, अन्य टीम सदस्यों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। सचिन सूद (प्रेस सचिव) व मुकेश सूद (संयुक्त प्रेस सचिव) ने उक्त जानकारी स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट, आरके विक्रमा शर्मा, अल्फा न्यूज़ इंडिया को उपलब्ध करवाते हुए बताया कि सूद सभा हर वर्ष अपने राष्ट्रीय पर्व व्रत व त्योहारों आदि का भव्य आयोजन करती है। अपनी भारतीय संस्कृति को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने में किसी भी प्रकार से कभी कोई कमी नहीं आने देती है। समाज सेवा के कार्यों में भी सूद सभा का अग्रणी योगदान रहता है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

659178

+

Visitors