आप दी लुधियाना में बल्ले बल्ले -हरमीत सिंह छिब्बर

Loading

चंडीगढ़ लुधियाना 24.06.2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत –लुधियाना पश्चिम में आम आदमी पार्टी यानी आप की शानदार जीत ने बताया कि पंजाबियों ने आम आदमी पार्टी के कार्यों को वोट दी है। जानदार जीत के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने एक विशाल रोड शो में हिस्सा लिया। लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विशाल रोड शो में हिस्सा लिया। पंजाबी आम आदमी पार्टी के सूबा सचिव पूर्व एक्साइज टैक्सेशन ऑफिसर हरमीत सिंह छिब्बर ने कहा कि आप सरकार ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। काम करके दिखाए हैं। नशा और गुंडागर्दी पर नकेल कसी है। यह जीत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की और लुधियाना सहित पंजाब के लोगों की अपनी जीत है।। इस रोड शो में मुख्यमंत्री मान के साथ मनीष सिसोदिया पंजाब प्रभारी ने भी जोश में जनता और मतदाताओं को शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

603452

+

Visitors