उपायुक्त ट्रेनिंग लीव पर यशपाल गर्ग को मिला उपायुक्त का कार्यभार

Loading

चंडीगढ़:-19 दिसंबर:–हरीश शर्मा /करण शर्मा+ अनिल शारदा प्रस्तुति:—चंडीगढ़ प्रशासन के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह आईएएस के ट्रेनिंग पर जाने के चलते आईएएस यशपाल गर्ग (स्वास्थ्य सचिव, चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग) को डीसी चंडीगढ़ का चार्ज सौंपा गया है|  डीसी के साथ-साथ यशपाल गर्ग के पास और भी कई चार्ज रहेंगे| वहीं गर्ग के अलावा 2 और आईएएस अफसरों को भी अन्य चार्ज सौंपे गए हैं| चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की तरफ से इस बाबत  आदेश जारी किया गया है|

नगर निगम कमिश्नर  मैडम मित्रा को क्यों नहीं मिला चार्ज,,,,,,,,,,,,चंडीगढ़ डीसी का चार्ज वैसे नगर निगम कमिश्नर आनंदिता मित्रा को मिलना था| इस संबंध में खबरें भी खूब चल निकली थीं। लेकिन आदेश जारी होने के बाद ऐसा हुआ नहीं| माना जा रहा है कि नगर निगम चुनाव के चलते कमिश्नर को डीसी का चार्ज नहीं सौंपा गया| ताकि उनका सारा ध्यान बहुत ही शांतिपूर्वक और अनुशासन के साथ चुनाव संपन्न करवाने में जा सके। चुनाव भलीभांति हों, इस मामले में प्रशासन किसी भी तरह का लचर कंप्रोमाइज नहीं करना चाहता है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

657812

+

Visitors