खनन माफिया ने डीएसपी पर डंपर चढ़ाकर कर दी हत्या

Loading

चंडीगढ़/पंचकूला:– 19 जुलाई:- हरीश शर्मा/राजेश  पठानिया/ करण शर्मा/अनिल शारदा प्रस्तुति:—हरियाणा के नूंह जिले में एक DSP डीएसपी की हत्या से प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है| दिनदहाड़े ऑन ड्यूटी हरियाणा पुलिस के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस की हत्या की गई है| मारे गए डीएसपी का नाम सुरेंद्र सिंह है। जो तावडू में तैनात थे|। बताया जाता है कि डीएसपी सुरेंद्र सिंह को इसी साल रिटायर होना था| सुरेंद्र सिंह ने सोचा भी न होगा कि ड्यूटी से रिटायर होने से पहले वह जिंदगी से ही रिटायर हो जायेंगे। और वो भी इस तरह से| बतादें कि, इस जघन्य वारदात  के बाद हरियाणा पुलिस में खलबली मची हुई है| पुलिस ने इस ओर बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है|
गृह मंत्री अनिल विज बड़े एक्शन करने के मूड़ और मोड़ पर तमतमा गये हैं।
इधर, डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या पर अब प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज का भी बड़ा बयान सामने आया है| विज ने पुलिस को इस मामले में कोई कसर न छोड़ते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई का आदेश जारी किया है| विज का कहना है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले खनन माफिया और उसके  किसी भी साथी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा| ।। विज ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई के लिए अगर आसपास के जिलों की फोर्स भी लगानी पड़े तो लगायेंगें।
बतादें कि डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या उन्हें डंपर से कुचलकर की गई|। डी एस पी सुरेंद्र सिंह अवैध खनन रोकने पहुंचे थे| इसी बीच खनन माफिया ने उनपर हमला कर दिया| खनन माफिया ने उनपर डम्पर चढ़ा दिया| जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई|।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107526

+

Visitors