शहर और वार्ड नंबर 17 में विकास कार्यों में अग्रणी नाम है भाजपाई रविकांत शर्मा

Loading

चंडीगढ़:- 19 दिसंबर :–आर के विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा+ अनिल शारदा:—-चंडीगढ़ नगर निगम के मौजूदा मेयर रवि कांत शर्मा जो कि मूल रूप से जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं। इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी के सिपहसालार बनकर वार्ड नंबर 17 से बतौर प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं। और पहाड़ी क्षेत्रों की वोटों के सही हकदार हैं। उत्तराखंड व  हिमाचल प्रदेश यहां तक कि जम्मू-कश्मीर के यहां रह रहे मूलनिवासी जो अब यहां के ही वोटर्स हैं। उनकी वोट भी रविकात शर्मा को ही मिलेगी। यह बात इन तीनों प्रदेशों के स्थानीय निवासियों ने अल्फा न्यूज़ इंडिया के माध्यम से कही है। रविकांत शर्मा ग्रेजुएट के साथ-साथ एमबीए पास भी है। और उनके पास 1982 से अभी तक का भारतीय जनता पार्टी के बतौर सिपहसालार सेवा और राजनीति का ज्यादा तजुर्बा है। अपने वार्ड में अपने विकास कार्यो के कारण उनकी एक अलग पहचान है। शास्त्री मार्केट, शोरूमों व बूथ मार्केट रेहडी फहड़ी  तक के लोगों में उनकी खूब पूछ पहचान है। और एक अच्छा मिलनसार रसूख है। सेक्टर 22डी के पंडित रामकृष्ण शर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने विश्व में भारत का डंका बजाया है। और आज भारत की संपन्नता, आत्मनिर्भरता पर अनेकों देश आत्म विभोर व खुश हैं। और भारत की हमेशा खुशहाली देखते हुए उनके साथ चलने का दम भर रहे हैं। यह मोदी की कुशल नेतृत्व भरी सोच का फल है।

चंडीगढ़ में हालांकि कुछ मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी को स्थानीय जनता की शिकायतें और शिकवे सुनने को मिल रहे हैं। इसके बावजूद भी अनेकों कार्यों को लेकर खास करके वार्ड नंबर 17 में किए गए सफाई बिजली पानी सीवरेज पार्कों की स्वच्छता करवाने को लेकर वोटर उनके हक में हैं। यह सब आंकलन बताता है कि वार्ड नंबर 17 के विजेता रवि कांत शर्मा अन्य प्रत्याशियों को जीत की दौड़ तो दूर मुकाबले में ही नहीं मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109353

+

Visitors