विश्वास फाउंडेशन ने समाजसेवियों की मदद से एकत्रित किया 25 यूनिट रक्त

Loading

चंडीगढ़:- 17 दिसंबर:- आरके विक्रम शर्मा करण शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति:— विश्वास फाउंडेशन द्वारा आज मार्केट बढ़ेरी सेक्टर 41डी चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री जीत राम सरदाना जी ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती उषा रानी जी की याद में लगवाया। शिविर में एसडीएस फोटोग्राफी, ग्लोरीफाई इंटरनेशनल व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ ने सहयोग किया। शिविर में सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाईज़ेशन का ख़ास ध्यान रखा गया। ब्लड बैंक पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट की टीम ने डॉक्टर श्रुति सिंगला की देखरेख में 25 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया।
विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन श्री जीत राम सरदाना के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ हरदीप सिंह पार्षद नगर निगम बढ़ेरी, वार्ड नंबर 30 चंडीगढ़ से आप पार्टी के उम्मीदवार विक्रम सिंह पुंडीर, दिनेश सरदाना, सुरेन्द्र, रवि, मुकेश चौहान, सरदाना परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। कैम्प में रक्तदाता सुरेन्द्र ने 75 वीं बार रक्तदान किया।
दिनेश सर्दाना ने बताया कि पूर्व में रक्तदान से शरीर में कमजोरी आना व बीमारी लगने जैसी अनेक प्रकार की भ्रांतियां थी परंतु आज यह भ्रांतियां दूर हो चुकी है और हमारे युवा बड़ी संख्या में रक्तदान कर रहे है। यह प्रसन्नता का विषय है कि आज हमारी बेटियां भी रक्तदान के मामले में लड़कों से पीछे नहीं है और स्वयं आगे आकर रक्तदान कर रही है। समय पर रक्त की उपलब्धता होने से अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। यदि हम रक्तदान के माध्यम से किसी का जीवन बचा सकते है तो इससे बड़ा उपकार नहीं हो सकता।
शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ से राकेश कुमारी व विश्वास फाउंडेशन से अविनाश शर्मा, वर्षा शर्मा, वरिंद्र गांधी, नीरज यादव, विशाल कुंवर ब्लड बैंक के डॉक्टर्स व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

604281

+

Visitors