दलित समुदाय से राष्ट्रपति बनाने पर प्रधानमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का तहेदिल से धन्यवाद

Loading

वाल्मीकि समाज, चण्डीगढ़ ने दलित समुदाय से राष्ट्रपति बनाने पर मोदी-शाह का धन्यवाद किया
चण्डीगढ़ : 31 जुलाई : अल्फ़ा न्यूज इंडिया ;—–राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने नए राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद को बधाई दी है व समस्त वाल्मीकि समाज की ओर से

दलित समुदाय से राष्ट्रपति बनाने पर प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का तहेदिल से धन्यवाद किया। श्री मकवाना, जोकि चण्डीगढ़ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी भी हैं, आज यहाँ राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आये थे, जिसकी अध्यक्षता मोर्चे के मुख्य सलाहकार श्री चंदूलाल बरला ने की। इस अवसर पर विभिन्न लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के स्थानीय अध्यक्ष कृष्ण आज़ाद ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि चण्डीगढ़ में ठेकेदारी प्रथा को बंद होनी चाहिए, चण्डीगढ़ में एससी-एसटी वर्ग की खाली पड़ी सीटों पर स्थानीय बेरोजगार युवाओं की भर्ती की जाए तथा जो  एससी-एस-टी वर्ग के युवा स्वरोजगार करना चाहते हैं उन्हें बैंकों से कर्ज दिए जाएँ। इस मोके पर मोर्चा के स्थानीय महासचिव सुभाष, नरेश कुमार बिड़ला, सागर कुमार, विजय लाहौरा, कारण मकवाना, गीता राम, विजेंद्र लाहौरा, अजय वाल्मीकन, केपी गेहलोत, राजिंदर मकवाना, नरेश कुमार, राकेश कुमार व अन्य पदाधिकारीगण आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

93745

+

Visitors