शारदीय नवरात्रि पर्व की बधाइयां व शुभकामनाएं देने वालों के लगे तंत्र

Loading

चंडीगढ़: 7 अक्टूबर: आरके विक्रमा शर्मा करण शर्मा अनिल शारदा:— शारदीय नवरात्रि माता जी के पर्व की आज से शुरुआत हो रही है देश-विदेश में मां नवरात्रि के व्रत पूजन भजन कीर्तन दान दक्षिणा सिद्धियां आदि प्राप्त करने की चिर प्रथा प्रचलन खूब उत्साह पूर्वक संपन्न किए जा रहे हैं। सगे संबंधियों दोस्तों मित्रों शुभचिंतकों हितेषियों को निस्वार्थ भाव से नवरात्रि पर्व की बधाइयां और मंगल शुभकामनाएं विभिन्न माध्यमों द्वारा प्रेषित की जा रही हैं। घरों को दुल्हनों की माकिफ सजाया जा रहा है। आज रात को प्रकाश किया जाएगा। सजावट रंग बिरंगी से घरों को मंदिरों को पूजा स्थलों को चमकाया जाएगा। रोशनी की जाएंगी। और सब के मंगल स्वास्थ्य की स्वस्थ भविष्य की मां नवरात्रि जी के श्री चरणों में विनती की जाएगी। इसी क्रम में अल्फा न्यूज़ इंडिया तमाम भौतिक समाज हेतु उनकी ख्याति यश कीर्ति समृद्धि सर्व संपन्न ता हेतु निस्वार्थ भाव से मां नवरात्रो के श्री चरणों में  सर्व कल्याण हेतु विनती करता है। और सभी को नवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं फलीभूत हों, यही मां से वरदान मांगता है।

 

या देवी सर्वभू‍तेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

 

प्रिंसिपल पूर्व विक्रमजीत कौर बब्बल ने कारवां द फाउंडेशन इंडिया की ओर से और सरदार शमशेर सिंह प्रधान मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड  ने  और अवि भसीन भाजपा चंडीगढ़ के मंडल 21 के अध्यक्ष और संयोजक भाजपा इंडस्ट्री प्रकोष्ठ चंडीगढ़ ने तमाम भौतिक मंडल और भारतीय जनता पार्टी के सिर से लेकर आम कार्यकर्ता सभी देशवासियों को खासकर चंडीगढ़ वासियों को हार्दिक मांगलिक नवरात्रि की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

मोनिका शर्मा आभा प्रिंसिपल आर्टिस्ट अदिति कलाकृति हब आफ हॉबीज एंड हैंडीक्राफ्ट्स और क्राफ्टी ट्रेजर ने सभी को शुभ लाभ प्रद स्वास्थ्य वर्धक और संपन्न ता की मंगल शुभकामनाएं देते हुए सबके स्वस्थ दीर्घायु की भी कामना की हैं।

हिंद संग्राम परिषद ट्राइसिटी मणिमाजरा इकाई के राष्ट्रीय सलाहकार पत्रकार विक्रांत भाई युवा संगठन सचिव समाजसेवी अवतार सिंह नए परिषद की ओर से सभी देश प्रदेश वासियों को शारदिया नवरात्रि पर्व की मंगलकारी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बधाइयां दी हैं।

कर्मभूमि कुरुक्षेत्र से कर्मठ समर्पित निष्ठावान पत्रकार और कुरुक्षेत्र क्रांति के प्रमुख संपादक डी आर  भटनागर जिला कुरुक्षेत्र की अनेकों समाज सेवी संस्थाओं के सम्माननीय पदाधिकारी और स्टेट ब्यूरो चीफ सभी समानता दैनिक हिंदी समाचार पत्र ने भी सभी मानव समाज को स्वस्थ मंगल परोपकारी जीवन की शुभ मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

समस्त देशवासियों को माँ भगवती के महापर्व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें। माँ दुर्गा के चरणों में नमन करते हुए मैं आप सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं। जय माता दी।।

 

कैलाश चन्द जैन, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा , चण्डीगढ़ इकाई और अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ ने भी अल्फा न्यूज़ इंडिया के माध्यम से समग्र मानवता को मंगल बधाइयां देते हुए सब के उज्जवल भविष्य की कामना की है। और नवरात्रि पर्व की मांगलिक बधाइयां प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

93622

+

Visitors