महिला कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन को कवरेज देने की गुहार

Loading

चंडीगढ़: 12 जुलाई:– आर के विक्रमा शर्मा+करण शर्मा:—- समूचे देश में कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ और मोदी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ महिला कांग्रेस आई इकाई ने नगर निगम चंडीगढ़ के बाहर जोरदार और नए ढंग से रोष प्रदर्शन करने का आगाज किया है। और स्थानीय  मीडिया प्रेस से पुरजोर शब्दों में उनके इस प्रदर्शन को बड़े और व्यापक स्तर पर कवरेज देने की गुहार लगाई है। ताकि मीडियम के माध्यम से सरकार की आंखें खुल सकें। और महंगाई पर कुछ अंकुश लगा सकें।।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस चंडीगढ़ कल नगर निगम दफ्तर के बाहर सेक्टर 17, में बढ़ते हुए सब्जियों, सरसों के तेल एवं अन्य पदार्थों मे बेतहाशा वृद्धि को लेकर अनोखा और जोरदार प्रदर्शन करने जा रहे है। इस रोष प्रदर्शन की अगुवाई चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला और महिला कांग्रेस अध्यक्षा दीपा दुबे करेंगे।

कांग्रेस आई चंडीगढ़ प्रदेश महिला इकाई की अध्यक्ष दीपा दुबे ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को जानकारी देते हुए बताया कि  रोष प्रदर्शन करने का स्थान _ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफिस, सेक्टर 17 और हाय हाय का समय _ 11:00 बजे सवेरे और* दिन _ मंगलवार का दिन होगा।।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107157

+

Visitors