सुखाड़िया नगर में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की और भाग हुए खड़े

Loading

चंडीगढ़/श्रीगंगानगर:-25 जून अल्फा न्यूज इंडिया डेस्क प्रस्तुति:—-श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय  आज सुबह सुबह गोलियों की आवाज से गूंज उठा! शहर के जवाहर नगर थाना इलाके के सुखाड़िया नगर में आज सुबह दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दशहत फैला दी। और फिर मौके से भाग भी गये।।

मिली  जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे सुखाड़िया नगर में कार में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में डर व्याप्त हो गया। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

आरोपी धोलू चौधरी ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली साथ ही उसने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ राजनेताओं एवं अन्य लोगों को इस मामले से दूर रहने की धमकी दी है। धोलू चौधरी की सुखाड़िया नगर निवासी अरुण जैन से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। धोलू चौधरी ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर धमकी दी है कि अगर उसके दो करोड़ 8 लाख रुपए नहीं दिए गए तो व्यापारी अरुण जैन एवं उसके परिवार और रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109156

+

Visitors