![]()
पठानकोट: 14 जून: कंवर रंधावा:— स्थानीय पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगने से चोरी के 10 मोटरसाइकलों सहित पुलिस ने 2 को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर के आगे की तफ्तीश गहनता से की जा रही है। उक्त आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज हैं।
कोविड19 महामारी के चलते जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगा हुआ था। लेकिन जैसे जैसे कोविड-19 महामारी का प्रभाव कम होता दिख रहा है। वैसे वैसे आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोग भी सरगर्म होना शुरू हो गए हैं। और ऐसी ही प्रवृति वाले 2 लोगो को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। जो शहर के अलग अलग स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे।
इस सबन्धी जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से नाका लगाया गया था। जहां इन लोगो को रोका गया और मोटरसाइकल के कागज मांगे गए। लेकिन ये लोग कोई भी संतोषजनक जबाव नही दे पाए। जिस के बाद जब इन लोगों से सख्ती से तफ्तीश की गई। तो इन लोगों से चोरी किए गए 10 मोटरसाइकलें बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज हैं। और फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
पुलिस ने हमारे संवाददाता कंवरपाल रंधावा अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि इन शातिरों से और भी कई चोरियों के राज खुलेंगे। इसीलिए हर पहलू से बहुत बारीकी से पूछताछ की जा रही है। इन शातिरों के सिर पर किसका हाथ है। किसकी शह पर यह इन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। यह सब तफ्तीश का विषय गंभीरता से पुलिस जारी रखे हुए हैं।

