ठेकेदारों को जल्दी मिलेगा बकाया अमाउंट,आश्वासन मिलते ही तोडा अनशन

Loading

चंडीगढ़ : 21 मई ; अल्फ़ा न्यूज इंडिया ;

स्थानीय  नगर निगम के ठेकेदारों ने आज नगर निगम चंडीगढ़ के चीफ इंजीनियर मनोज बंसल के निगम कार्यालय स्थित कक्ष के बाहर फर्श पर बैठकर धरना दिया। उनके गत कुछ दिनों से निगम की तरफ देय बकाये की मांग के लिए धरने-प्रदर्शन चल रहे हैं।

निगम के ठेकेदार हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि ठेकेदारों की पेमेंट अभी हो नहीं पा रही है, और नगर निगम अपने कामों के लिए टेंडर अलाट कर रहा है। उनका कहना है कि जब तक उनकी पेमेंट नहीं मिल जाती ! किसी अन्य ठेकेदार को टेंडर अलाट नहीं करने देंगे।

 ठेकेदारों का आज मेयर देवेश मोदगिल से मिलने का समय निश्चित था। किन्तु किसी कारणवश आज मुलाकात नहीं हो सकी। अब यह मुलाकात कल,  के लिए निश्चित की गयी है। इसके बाद आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया है।
हफ्ते 10 दिन पूर्व इन्हीं बातों को लेकर मेयर और उनकी एफएंडसीसी के सदस्यों की टीम ने नगर प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर से निगम को फंड देने की बात की थी। प्रशासक ने उनसे 10-15 दिनों का समय मांगा था कि इस मामले पर एडवाइजर से विचार -विमर्श कर उनकी फंड की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

नगर निगम के चीफ इंजीनियर मनोज बंसल ने फोन पर बताया कि निगम ठेकेदारों को दिये जाने वाले 40 करोड़ के बकाये के पेपरों पर काम किया जा रहा है। तकनीकी काम के चलते कुछ समय तो लगता ही है। फिर भी जितना जल्दी हो सकेगा, उनकी बकाया धनराशि शीघ्र अदा कर दी जाएगी। चीफ इंजीनियर से मिले आश्वासन के बाद ठेकेदारों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12917

+

Visitors