
मंदिर में उपस्थित श्रद्घालुओं को संबोधित करते हुए हरियाणा रेजीडेंटस वैल्फेयर एसोसिएशन की प्रधान श्रीमती निम्मी शर्मा ने कहा कि नवरात्रों में माता के पूजन से शक्ति मिलती है। मां हमें प्रत्येक कार्य में सिद्धहस्त होने की प्रेरणा देती हैं। उनके दिव्य स्वरूप का ध्यान हमारे भीतर आत्मविश्वास की ज्योति जलाकर हमारी चेतना को उजाले की ओर ले जाता है। उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार भगवान शिव ने इन्हीं शक्ति स्वरूपा देवी की उपासना करके सभी सिद्धियां प्राप्त की थीं। मां के कल्याणकारी स्वरूप का ध्यान हमारे भीतर प्रज्ञा, विवेक, ज्ञान व शीलता जैसे गुण उत्पन्न कर हमें प्रत्येक कार्य में सिद्धिहस्त बनाता है। साथ ही हमें दूसरों की सहायता करने को भी प्रेरित करता है। नवरात्रों में पूजा अर्चना करने से पुण्य मिलता है।