सुंदर शहर की सुखना झील में को मिला बड़ा दर्जा “रामसर साइट”

Loading

चंडीगढ़ मंगलवार 20/10/2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा प्रस्तुति –* सुंदर सजीले शहर चंडीगढ़ की पहचान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। सुखना लेक के वेटलैंड क्षेत्र को रामसर साइट का दर्जा मिलने से शहर की प्राकृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिली है।इससे न केवल प्रवासी पक्षियों और जैव विविधता के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सुखना को प्रकृति पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। सुखना लेक अभी नौकायन, सुबह-शाम वाक् सैर सपाटा और शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल होने के कारण देसी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती है। रामसर साइट बनने के बाद अब इसकी पहचान मनोरंजन स्थल के साथ ही इसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक आवास के रूप में पहचान मिलेगी। इससे पक्षी प्रेमियों, प्रकृति फोटोग्राफरों, पर्यावरण विशेषज्ञों और विद्यार्थियों की भी रुचि बढ़ने की संभावनाएं हैं। रामसर संबंधित संधी 1971 में हुई थी। यह दर्जा इसी का फल है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

953196

+

Visitors