![]()

चंडीगढ़ शनिवार 08/08/2026 आर के विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—- धर्म और समाज के निस्वार्थ सेवक पंडित रामकृष्ण शर्मा पंचकूला वाले का धार्मिक विचार है कि सावन मास देवों के देव महादेव जी को अति प्रिय है। और सावन मास में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण महादेव श्री विष्णुजी श्री गणेश जी और दुर्गा माता सहित समस्त चराचर जगत के लिए सुखद स हार्दिक फलदाई है। इसी महा कल्याणकारी मनोरथ को मन मस्तिष्क में रखते हुए श्री हरि सिमरण सेवा समिति की ओर से शनिवार 8 अगस्त से रविवार 16 अगस्त तक प्राचीन श्री ज्वाला जी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन से पहले आज शनिवार दोपहर 2 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बच्चे नशामुक्ति और सनातन संस्कृति से जुड़ने का संदेश देंगे। समिति की मुख्य संरक्षक पूनम कोठारी ने आरके विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज़ इंडिया को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कलश यात्रा में भारतीय आदर्श पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और सेक्टर-20 स्थित गुग्गा माड़ी के संस्कृत छात्र विशेष रूप से भाग लेंगे। बच्चे बालाजी महाराज के ध्वज लेकर लोगों को नशे से दूर रहने और भारतीय संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। आचार्य विवेक जोशी शाम 4:30 से 7:30 बजे तक कथा वाचन करेंगे। सभी सत्संगी प्रेमियों से सनातनियों से आग्रह किया जाता है कि अपने जीवन को सार्थक सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर बनाने के लिए सावन मास में प्रायोजित उक्त श्रीमद्भागवत कथा का अनिवार्य रूप से श्रवण करें।।

