घातक कैंसर केस निपटाने को जॉनसन 52,000 करोड़ देने को तत्पर पर परवान चढ़ा नहीं

Loading

चंडीगढ़ मुम्बई बुधवार 29/7/2026– अमेरिका में न्यूयॉर्क की दवा और स्वास्थ्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने बेबी पाउडर सहित टैल्क उत्पादों से अंडाशय के कैंसर होने के आरोपों से जुड़े बाकी मुकदमों के निपटारे के लिए 5.5 अरब डॉलर यानी करीब 52 हजार करोड़ रुपये के समझौते का प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने कहा है कि यह समझौता तभी लागू होगा, जब कम से कम 95 फीसदी बचे हुए दावेदार इसमें शामिल होने पर सहमत होंगे।जॉनसन एंड जॉनसन पिछले 10 वर्षों से टैल्क उत्पादों से जुड़े हजारों मुकदमों का सामना कर रही है।पिछले साल उसकी सहयोगी कंपनी रेड रिवर टैल्क ने 9 अरब डॉलर यानी करीब 86 हजार करोड़ रुपये” के समझौते का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अमेरिकी दिवालिया अदालत ने उसे मंजूरी नहीं दी। एजेंसी साभार।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

832424

+

Visitors