अनेकों देवियों सहित सिख गुरुओं का आशीर्वाद से भरपूर है सिटी ब्यूटीफुल

Loading

चंडीगढ़ शनिवार 27 जून 2026 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा अनिल शारदा —–चंडीगढ़ के सुखी समृद्ध और प्राकृतिक सौंदर्य से सजना संभालने के पीछे यहां सिद्ध पीठ माता मनसा देवी जी और चंडीगढ़ का नामकरण करने वाली माता चंडी माता जी और माता जयंती देवी माता शीतला देवी कालकाजी और गुरु गोविंद सिंहजी के चरणों की स्पर्श प्राप्त नाडा साहब पिंजौर में पांडवों द्वारा निर्मित शिवलोतियां आधी आधी के महान आशीवादों से चंडीगढ़ सर्व संपन्न सिटी ब्यूटीफुल है। जिला पंचकूला में स्थित माता कालकाजी मंदिर में और माता मनसा देवी मंदिर में माता मनसा जी और चंडी मंदिर में माता चंडी देवी और और मंदिर जयंती देवी में माता पिंडी स्वरूप में विद्यमान है। हर वर्ष कई लाखों आस्थावान श्रद्धालु माता के चरणों में माथा टेकने आशीर्वाद लेने और भंडारा प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। इन देवी शक्तिपीठों पर मंदिरों पर साल भर माता का अटूट भंडारा बरताया जाता है।। माता मनसा देवी माता जयंती देवी और माता काली कालका जी के मंदिरों में और गुरुद्वारा नाड़ा साहब में साल भर श्रद्धालु मुराद मांगें ले कर दर्शन करने आते ही रहते हैं. और जीवन अपना धन्य करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

782299

+

Visitors